ब्रेकिंग
इंडियन जर्नलिस्ट फेडरेशन की मासिक बैठक संपन्न, संगठन की मजबूती और एकजुटता पर दिया गया जोर दुर्ग में छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन की पहल, स्कूली बच्चों को टाई, बेल्ट और आई-कार्ड का वितरण घर के बाहर खड़े वाहनों से बैटरी चोरी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार, 15 बैटरियां बरामद भिलाई में बुजुर्ग महिला से चैन स्नेचिंग का खुलासा, मां-बेटे ने मिलकर की थी वारदात; सोने की चैन समेत ... पंजाब से हेरोइन लाकर भिलाई-दुर्ग में सप्लाई करने वाला गिरोह पकड़ा गया, 18 ग्राम चिट्टा समेत 6 आरोपी ... कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो श्रमिकों की गई जान, आतंकियों की तलाश में घेराबंदी तेज रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर! अब ऑनलाइन बुक होगा ट्रेन का सामान, जानें लगेज लिमिट और नए नियम दुर्ग की पेयजल व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती : महापौर अलका बाघमार ने ली जल विभाग की समीक्षा बैठक, सीएम विष्णु देव साय ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ में डिजिटल कने... छत्तीसगढ़ के विकास को नई रफ्तार देने की पहल, पीएम मोदी से सीएम साय ने की मुलाकात और रखी राज्य की बड़...
दुर्ग

दुर्ग में असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस का सख्त अभियान – हथियार लहराने वाले आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग |  दुर्ग पुलिस ने असामाजिक तत्वों पर नकेल कसते हुए एक विशेष अभियान चलाकर शांति और कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों पर कड़ी कार्रवाई की है। नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग के मार्गदर्शन में सोमवार तड़के 4 बजे पुलिस ने दबिश देकर बदमाशों को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में 05 आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट, 15 के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराएं और 03 के खिलाफ 107, 116 की कार्यवाही की गई है।

हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले पकड़े गए

पुलिस ने आम नागरिकों को डराने-धमकाने और हथियार लहराने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपी हैं:

  • रमेश सोनी, थाना मोहन नगर
  • मनीष निषाद, थाना मोहन नगर
  • अनित कुंजाम, थाना दुर्ग
  • प्रशांत बारले, थाना दुर्ग
  • यमन गौड़, थाना दुर्ग

प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के तहत 15 आरोपी हिरासत में

शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका के चलते 15 असामाजिक तत्वों को हिरासत में लिया गया है। सभी के विरुद्ध 151, 107, और 116 की कार्रवाई की गई है। इन आरोपियों में मोहन नगर, पुलगांव, पद्मनापुर और दुर्ग थाना क्षेत्र के बदमाश शामिल हैं।

फरार महिला आरोपी और छेड़छाड़ का आरोपी भी गिरफ्तार

अभियान के दौरान वर्ष 2021 से फरार चल रही एक महिला आरोपी और एक छेड़छाड़ के मामले में वांछित आरोपी को भी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस की सख्ती आगे भी जारी रहेगी

दुर्ग पुलिस का यह विशेष अभियान असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ा संदेश है। पुलिस प्रशासन ने साफ कर दिया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ ऐसी ही सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button