ब्रेकिंग
30 सितम्बर को दुर्ग में संभाग स्तरीय महारैली, धरना-प्रदर्शन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर मां भारती की सेवा के लिए दें आशीर्... CHO संघ की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई: CMHO बेमेतरा डॉ. अमृत लाल रोहलदेकर निलंबित ‘शुभम’ बने नवयुक्त अधिकारी/कर्मचारी कल्याण संघ (छत्तीसगढ़) के दुर्ग संभाग अध्यक्ष, संगठन ने जताया भर... गणेश चतुर्थी पर 14 सितंबर को बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, निगम की टीम रखेगी निगरानी मोर मकान–मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित छत्तीसगढ़ की केंद्रीय OBC सूची में रावत जाति को शामिल कराने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव एवं राज्य पिछड़ा... अस्पताल में रिश्तेदार को फोन करने के बहाने मोबाइल लेकर 1.48 लाख की ठगी स्कूल जाने निकले तीन नाबालिग बच्चे डोंगरगढ़ पहुंचे, छावनी पुलिस ने 6 घंटे में किया सकुशल बरामद 6 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म और हत्या मामले में आरोपी को मृत्युदंड
Uncategorized

देवबलौदा में हत्या के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी, पुलिस की सफलता

देवबलौदा  | 5 जून 2024 को रात करीबन 09.00 बजे मुकेश और जय सिंह शराब पीने बंधवा तालाब देवबलोदा की ओर गया जहां पर एल. चिरंजीव उर्फ ब्रूसली अपने अन्य दोस्तों के साथ शराब पी रहा था सभी लोग आपस में मिलकर शराब पीयें कुछ देर बाद ब्रुसली के दोस्त लोग चले जाने के बाद मुकेश, जयसिंह और बुसली तीनों बैठे थे, मुकेश शराब लेने देवबलोदा शेखर के घर गया शराब नही मिलने से वापस बंधवा तालाब देवबलौदा आ गया तब बुसली ने शेखर को फोन कर बंधवा तालाब के पास मैदान में शराब लेकर आने कहने पर शेखर शराब लेकर आया जहां पर चारों लोग शराब पीये कुछ देर बाद शेखर चला गया |

रात्रि करीबन 10.40 बजे भीम बघेल, अर्जुन बघेल, अजय बांधे तीनों मोटर सायकल से आयें जो एल चिरंजीव को जान से मारने की तैयारी के साथ लाठी डण्डा, राड, धारदार हथियार साथ लेकर आये थे जो पुरानी रंजिश को लेकर एल. चिरंजीव को भीम बघेल ने अपने हाथ में रखे लोहे के धारदार हथियार से, अर्जुन बघेल ने लोहे के राड से तथा अजय बांधे ने डण्डा से ताबड़तोड़ वार कर दिये जिससे ब्रुसली जमीन पर गिर गया जिसे देखकर मुकेश और जयसिंह डर के कारण वहां से थोड़ा दुर हट गये उसी समय दो मोटर सायकल में उसके कुछ साची और आयें वे लोग भी अपने साथ डण्डा व हथियार रखे हुये थे और एल चिरंजीव को मारकर मोटर सायकल से भाग गये। एल चिरंजीव उर्फ बुसली का घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गया था।

प्रकरण में विवेचना के दौरान पूर्व में आरोपी अर्जुन बघेल, दीपक उर्फ गोलू टण्डन, राजेश कुर्रे, भूपेन्द्र टण्डन, जसवंत मारकण्डे, देवा बंजारे, सुनील बांधे, चंद्रशेखर उर्फ शेखर सेन, अजय बाद एवं एक अपचारी बालक को गिरफ्तार किया गया था। प्रकरण का मुख्य आरोपी भीम बघेल घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था, आरोपी की पतसाजी हेतु मुखबीर लगाया गया था जो जरिये मुखबीर आरक्षक शशीकांत यादव को सूचना प्राप्त हुआ कि आरोपी भीम बघेल ग्राम देवबलौदा कुछ काम से आया हुआ है |

मुखबीर की सूचना से वरिष्ठअधिकारियों को अवगत कराये जाने पर  पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला (भापुसे) के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री सुखनंदन राठौर (रापुसे), नगर पुलिस अधीक्षक छावनी श्री हरीश पाटिल (रापुसे) के मार्गदर्शन में निरीक्षक महेश ध्रुव थाना प्रभारी पुरानी भिलाई के नेतृत्व में तत्काल टीम बनाकर ग्राम देवबलौदा रवाना हुआ आरोपी द्वारा पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे घेराबंदी कर पकड़कर थाना लाकर घटना के संबंध में पूछताछ कर मेमोरण्डम कथन लेखबद्ध किया गया|

आरोपी भीम बघेल के द्वारा मृतक के साथ आपसी रंजिश को लेकर हत्या कर नेपाल भाग गया था कुछ रहने के बाद नागपुर रहना जो कुछ काम से देवबलौदा आना बताया। आरोपी के द्वारा घटना में प्रयुक्त तलवार को आरोपी के निशानदेही पर जप्त किया गया है आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्ययिक रिमाण्ड पर पेश किया गया जहां से आरोपी को केंद्रीय जेल दुर्ग दाखिल किया गया है

उक्त कार्यवाही में उप निरी. योगेश्वर वर्मा, प्र.आर. पारस चन्द्राकर, आर. शशीकांत यादव, आर. अरविंद मेड़े, की उल्लेखनिय भूमिका रही है।

अपराध क्रमांक 218/2024 धारा 302, 147, 148, 149, 120ची भादवि 25, 27 आर्म्स एक्ट नाम आरोपी भीम बघेल पिता स्व. प्रेमचंद बघेल उम्र 31 साल निवासी ग्राम देवबलौदा थाना पुरानी भिलाई जिला दुर्ग (छ.ग.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button