ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
दुर्ग

दुर्ग पुलिस का बड़ा एक्शन: नामी शिशुरोग विशेषज्ञ डॉ. एमके खंडूजा गिरफ्तार

दुर्ग । दुर्ग पुलिस ने भिलाई के नेहरू नगर में अपोलो बीएसआर की शुरुआत करने वाले डॉ. एमके खंडूजा को गिरफ्तार किया है। उन पर बीएसपी कर्मचारियों, शहर के बड़े ग्रुप और अन्य लोगों से करोड़ों रुपये का गबन का आरोप है। पुलिस ने उन्हें कोलकाता से गिरफ्तार किया और दुर्ग लाई है। सुपेला थाने में उनसे पूछताछ की जा रही है।

डॉ. खंडूजा बीएसआर अपोलो हॉस्पिटल स्मृति नगर के पूर्व संचालक और बीएसआर स्कैन सेंटर भिलाई-दुर्ग-नागपुर के डायरेक्टर थे। वे नेहरू नगर में रहते थे। पिछले कुछ सालों से वे शहर के लोगों से करोड़ों की धोखाधड़ी करके फरार थे। सुपेला थाने की स्मृति नगर चौकी में उनके खिलाफ धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं।

दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला के निर्देश पर उप निरीक्षक वरुण देवता और प्रधान आरक्षक जसपाल सिंह के नेतृत्व में एक टीम को कोलकाता भेजा गया। पुलिस की टीम ने शनिवार को डॉ. खंडूजा को गिरफ्तार किया। पुलिस उन्हें लेकर भिलाई पहुंच चुकी है। उन्हें सुपेला थाने में रखा गया है। पुलिस खंडूजा से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि खंडूजा ने कई करोड़ रुपये का गबन किया है। जल्द ही इस मामले में खुलासा भी किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button