ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारियों का सांकेतिक धरना, वेतन विसंगति दूर करने सहित कई मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
Uncategorized

लापरवाही और अनुशासनहीनता पर दो शिक्षकों पर निलंबन की कार्रवाई

धमतरी: जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) टीआर जगदल्ले ने काम में लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोप में दो शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इनमें से एक शिक्षक पर ड्यूटी से लंबे समय तक अनुपस्थित रहने और शराब के नशे में स्कूल आने का आरोप है, जबकि दूसरे पर अनुशासनहीनता और स्वेच्छाचारिता के आरोप लगे हैं।

मिलन सिंह ध्रुव का निलंबन:
शासकीय प्राथमिक शाला अरौद लीलर के सहायक शिक्षक (एलबी) मिलन सिंह ध्रुव पर आरोप है कि वे 1 जनवरी 2024 से 9 नवंबर 2024 तक 35 दिन अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहे। इसके साथ ही उनके शराब के नशे में विद्यालय आने की शिकायत भी मिली थी। जांच और कारण बताओ नोटिस के बाद संतोषजनक जवाब न मिलने पर उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई।

लावनी साहू का निलंबन:
सेजेस कंडेल की सहायक शिक्षिका (प्रयोगशाला) लावनी साहू पर अनुशासनहीनता और स्वेच्छाचारिता के लगातार आरोप लगे थे। जांच अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर उनके खिलाफ लगाए गए आरोप सही पाए गए, जिसके बाद उन्हें भी निलंबित कर दिया गया।

दोनों शिक्षकों का निलंबन मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी, धमतरी नियत किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। जिला शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया कि शिक्षकों से अनुशासन और जिम्मेदारी की अपेक्षा की जाती है, और लापरवाही को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button