ब्रेकिंग
टीबी मरीजों के लिए पोषण किट बनी संजीवनी, उपचार में मिल रही नई मजबूती राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण के लिए प्रदेश में होगा अलग से संचालनालय का गठन नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 195 करोड़ जारी बस्तर के युवाओं के लिए सेना में भर्ती का सुनहरा अवसर आंगनबाड़ी केन्द्रों में ‘न्योता भोज’ कार्यक्रम : पोषण, शिक्षा और जनभागीदारी का राज्यव्यापी अभियान मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने की सौजन्य मुलाकात स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधानसभा परिसर में तीन दिवसीय स्... हवाई कनेक्टिविटी मजबूत: रीवा-रायपुर डायरेक्ट फ्लाइट की शुरुआत आज से स्व-सहायता समूह से बदली जिंदगी, डेयरी और खेती से ‘लखपति दीदी’ बनीं माधुरी जंघेल जल दिवस पर जागरूकता अभियान को लेकर निगम में मंथन, जलकार्य समिति की अहम बैठक संपन्न
छत्तीसगढ़दुर्ग

संदिग्ध स्थानों एवं व्यक्तियों के विरुद्ध तड़के सघन सर्च अभियान – प्रातः 04:00 से 08:00 बजे तक विशेष रेड कार्यवाही

दुर्ग : दुर्ग पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण एवं संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से दिनांक 20 फरवरी 2026 को भिलाई नगर जोन अंतर्गत संयुक्त पुलिस टीम ने विशेष सर्च अभियान चलाया।

अभियान के दौरान दीनदयाल कॉलोनी खम्हरिया एवं स्मृति नगर क्षेत्र में कुल 290 मकानों की सघन तलाशी ली गई। बाहरी राज्यों एवं जिलों से आकर किराये से निवास कर रहे 25 व्यक्तियों का फिंगर प्रिंट लेकर सत्यापन किया गया।

पुलिस ने सशक्त एप के माध्यम से कॉलोनी परिसर में खड़े 155 वाहनों की जांच की, जिसमें 5 दोपहिया वाहन संदिग्ध पाए गए। विधिवत जांच के दौरान पुलगांव थाना के अपराध क्रमांक 332/2025 धारा 303(2) बीएनएस में चोरी गई हीरो होंडा मोटर सायकल क्रमांक CG-07-AC-8651 बरामद की गई। शेष 4 संदिग्ध मोटर सायकल को सत्यापन हेतु थाना लाकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

अभियान का उद्देश्य

इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में आपराधिक तत्वों की पहचान, चोरी एवं संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम तथा किरायेदार सत्यापन सुनिश्चित करना था।

घटनास्थल

दीनदयाल कॉलोनी खम्हरिया, स्मृति नगर क्षेत्र, भिलाई, जिला दुर्ग

जप्त सामग्री

  • हीरो होंडा मोटर सायकल क्रमांक CG-07-AC-8651 (चोरी गई)
  • 4 नग संदिग्ध दोपहिया वाहन

सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक विजय कुमार यादव, थाना प्रभारी स्मृति नगर निरीक्षक राजेश साहू, थाना वैशाली नगर, थाना अण्डा, थाना अजाक, रक्षा टीम एवं एसीसीयू टीम के अधिकारी-कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही। संयुक्त टीम द्वारा समन्वित एवं प्रभावी कार्रवाई की गई।

दुर्ग पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किरायेदार सत्यापन अनिवार्य रूप से कराएं तथा बाहरी या संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तत्काल निकटतम थाना या डायल 112 पर दें। कानून व्यवस्था बनाए रखने में नागरिकों का सहयोग अपेक्षित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button