ब्रेकिंग
भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर...
भिलाई

झपटमारी करने वाला आरोपी गिरफ्तार , एक मोबाईल जप्त

भिलाई| दिनांक 24.10.2024 को प्रार्थी वासुदेव वर्मा निवासी केम्प 01 वृन्दा नगर थाना वैशाली नगर सुपेला द्वारा थाना सुपेला उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी सुबह अपने काम के लिये जा रहा था|

कि भिलाई नर्सिग होम कांट्रेक्टर कालोनी के पास दो लडके मो.सा. मे आये और मोबाईल को झपट कर ले गये। प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक  जितेन्द्र शुक्ला द्वारा संपत्ति संबंधी अपराध छिन्तई करने वालो के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  (शहर भिलाई)  सुखनंदन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर  सत्यप्रकाश तिवारी के मार्ग दर्शन में सुपेला पुलिस द्वारा उक्त मोबाईल का प्डम्प् नंबर के आधार पर सायबर सेल की सहायता से लोकेशन सर्च कराया गया|

जो संदेही हेमंत कुर्रे निवासी घासीदास नगर जामुल का प्राप्त हुआ तत्काल सुपेला पुलिस द्वारा घेराबंदी कर आरोपी को पकडा गया। आरोपी से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकारते हुए|

अपने नाबालिक साथी के साथ मिलकर प्रार्थी का मोबाईल को छिन्तई करना बताते हुए छिन्तई किये मोबाईल कीमती 5000 रूपये को बरामद कराया।

आरोपी को आज दिनांक 11.12.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया। आरोपी के विरूद्ध पूर्व मे भी चोरी के कई मामले दर्ज है।

इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक राजेश मिश्रा, प्र. आर. अमर सिंह, आर. सूर्यप्रताप सिंह, दुर्गेश सिंह, रविन्द्र बान्धव का विशेष योगदान रहा है।

की गई कार्यवाही:-

अपराध क्रमांक:- 1130/2024

धारा:-  304(2), 3(5) बीएनएस

जप्ती:- एक मोबाईल कीमत 5,000 रूपये

गिरफ्तार आरोपी:- हेमंत कुर्रे पिता भीखम कुर्रे 19 साल निवासी घासीदास नगर जामुल थाना जामुल जिला दुर्ग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button