ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
छत्तीसगढ़

महिला नेतृत्व को मिला नया चेहरा: पायल जैन बनीं कैट दुर्ग की अध्यक्ष

दुर्ग। देश के प्रतिष्ठित व्यापारिक संगठन कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) की दुर्ग जिला महिला इकाई को नया नेतृत्व मिल गया है। सुश्री पायल जैन को महिला इकाई की अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.सी. भारतीय, महासचिव प्रवीण खंडेलवाल, छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन और महामंत्री सुरिन्दर सिंह की संयुक्त सहमति से की गई है।

पायल जैन की नियुक्ति से व्यापारिक व सामाजिक संगठनों में उत्साह का माहौल है। वे पूर्व में छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की दुर्ग महिला इकाई की अध्यक्ष रह चुकी हैं और विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं व्यापारिक मंचों पर सक्रिय भूमिका निभा चुकी हैं। उनके सक्रिय समाजसेवी योगदान और व्यापारी हितों की निरंतर पैरवी को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उनकी नियुक्ति पर कैट के जिला अध्यक्ष प्रकाश सांखला, स्वावलंबी भारत अभियान छत्तीसगढ़ प्रांत सह समन्वयक संजय चौबे, वरिष्ठ व्यापारी नेता पवन बडजात्या,मोहम्मद अली हिरानी, प्रहलाद रूंगटा, विनय कश्यप, संजय बोहरा, आशीष खंडेलवाल, अरुण दुग्गड़, रवि केवलतानी, अमर कोटवानी, रवि कुकरेजा, दर्शनलाल ठाकवानी, गूंजा पिंचा, अमीना हिरानी, प्रतिभा पुरोहित, प्रीति सोनी, रेखा रूपारेल, सरिता बजाज, प्रीतिका चौहान, मधु शर्मा, नेहा तिवारी, कोमल साहू के अलावा अन्य व्यापारिक व समाजसेवी संगठनों के लोगों ने बधाई दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button