ब्रेकिंग
CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह गैस सिलेंडर बुकिंग पर बड़ा बदलाव, गांव और शहर में अब एक ही नियम लागू मुख्यमंत्री साय का आज का पूरा कार्यक्रम, नगरीय प्रशासन की समीक्षा बैठक में होंगे शामिल
भिलाई

Durg Triple Murder : अपराधियों को घटनास्थल पर लेकर गई पुलिस क्राइम रिक्रिएशन कर गुत्थी सुलझाने की कोशिश, 15 आरोपी गिरफ्तार

भिलाई । छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में गणेश उत्सव के दौरान ट्रिपल मर्डर के बाद पूरे जिले में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को पूरे इलाके में खुद गश्त करने के निर्देश दिए हैं।

मामला नंदिनी खुंदनी गांव का है, जहां शनिवार रात दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष में 3 भाइयों की हत्या कर दी गई। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर सभी 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस ने आरोपियों को घटना स्थल पर ले जाकर क्राइम सीन रिक्रिएशन कराया। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने किस तरह से पूरी वारदात को अंजाम दिया।

घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए एसपी जितेंद्र शुक्ला ने पुलिस की मुस्तैदी बढ़ा दी है। पुलिस ने गांव में गश्त बढ़ा दी है और संदिग्ध लोगों की पूछताछ कर तलाशी भी ली जा रही है।

मृतकों की पहचान राजेश यादव (25), करण यादव (22) और वासु यादव (19) के रूप में हुई है। तीनों सगे भाई थे और गांव के रहने वाले थे। राजेश बोरिया गांव में मजदूरी करता था। उसकी 9 महीने की बेटी है। वहीं करण JCB चलाता था, जबकि वासु माइंस में काम करता था।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने शराब के नशे में धुत होकर वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button