ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़दुर्ग

केंद्रीय मंत्री तोखन साहू से महापौर अलका बाघमार ने की दिल्ली में सौजन्य भेंट,

दुर्ग : नगर पालिक निगम की महापौर  अलका बाघमार ने आज दिल्ली में अपने एमआईसी सदस्यो देवनारायण चंद्राकर, ज्ञानेश्वर ताम्रकार, शेखर चंद्राकर, शशि साहू एवं पार्षद अजित वैद्य के साथ केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास विभाग के राज्य मंत्री तोखन साहू से सौजन्य भेंट की।

इस अवसर पर दुर्ग शहर के समग्र विकास, अधोसंरचना विस्तार, नगरीय सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण एवं केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आत्मीय एवं सार्थक चर्चा हुई।

चर्चा के दौरान केंद्रीय मंत्री  तोखन साहू ने दुर्ग नगर निगम के लिए केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को राज्य सरकार की सहमति से अतिशीघ्र कार्ययोजना बनाकर लागू करने हेतु सहमति प्रदान की तथा शीघ्र सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया।

महापौर  अलका बाघमार ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वय से दुर्ग शहर के विकास को नई गति और दिशा मिलेगी तथा नागरिकों को बेहतर नगरीय सुविधाओं का लाभ प्राप्त होगा।

यह भेंट दुर्ग शहर के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सकारात्मक कदम मानी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button