ब्रेकिंग
दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
बिलासपुर

नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर विनीता साहनी आत्महत्या केस में पति गिरफ्तार, अवैध संबंध और घरेलू हिंसा के आरोप

बिलासपुर। नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर और रेलवे की कमर्शियल इंस्पेक्टर विनीता साहनी आत्महत्या मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि विनीता साहनी अपने पति के अवैध संबंध और लगातार घरेलू हिंसा से मानसिक रूप से परेशान थी, जिसके चलते उसने आत्महत्या का कदम उठाया।

पूरा मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है। विनीता साहनी (37) एनई कॉलोनी, रेलवे परिक्षेत्र में निवास करती थीं। 6 अप्रैल 2024 को उन्होंने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद से ही विनीता के परिजन उनकी मौत पर सवाल उठाते रहे। विनीता की बड़ी बहन रिंकी साहनी ने आरोप लगाया था कि विनीता आत्महत्या नहीं कर सकती, वो मानसिक और शारीरिक रूप से बहुत मजबूत थी।

रिंकी ने बताया कि घटना के एक दिन पहले ही विनीता से वीडियो कॉल पर बात हुई थी और वह पूरी तरह से खुश नजर आ रही थी। उन्होंने आशंका जताई कि विनीता के साथ मारपीट कर हत्या कर उसे फंदे से लटकाया गया है। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विस्तृत जांच शुरू की। जांच के दौरान विनीता के मोबाइल से मिले चैट्स और कॉल डिटेल्स में पति के अवैध संबंधों के प्रमाण मिले। साथ ही परिजनों और आसपास के लोगों के बयान के आधार पर पुलिस ने एक साल बाद आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ जारी है और जल्द ही मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button