ब्रेकिंग
शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार
कांकेर

तेज रफ्तार बाइक हादसा, दो युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर

कांकेर। शहर के कोतवाली थानाक्षेत्र के अंतर्गत एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा शाम करीब 4 बजे हुआ, जब तीन युवक बाइक से गोविंदपुर की ओर जा रहे थे। बाइक का चालक तेज रफ्तार से मोड़ पर बाइक को नियंत्रित नहीं कर पाया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर जा गिरी।

हादसे में दो युवकों, भावेश जैन और नुरेंद्र निषाद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक, निखिल भगत गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बाइक की रफ्तार बहुत तेज थी और मोड़ पर चालक ने बाइक पर नियंत्रण खो दिया, जिससे यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। तीनों युवक भीरावाही गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button