ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
रायपुर

नागरिकों को मिलेगी इको-फ्रेंडली, किफायती, भरोसेमंद और सुगम परिवहन की सुविधा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर | छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहरों रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग-भिलाई और कोरबा में अब नागरिकों को इको-फ्रेंडली, किफायती और सुगम सार्वजनिक परिवहन की सुविधा मिलने जा रही है। प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत इन चारों शहरों में कुल 240 ई-बसों का संचालन किया जाएगा, जो पर्यावरण को बेहतर बनाए रखने और नागरिकों को आरामदायक आवागमन की सुविधा प्रदान करेंगी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रयासों से भारत सरकार ने इन शहरों के लिए ई-बसों की स्वीकृति दी है। रायपुर को 100, बिलासपुर और दुर्ग-भिलाई को 50-50 और कोरबा को 40 ई-बसों की स्वीकृति मिली है। राज्य में इसके लिए सुडा को नोडल एजेंसी और संबंधित जिलों में गठित अरबन पब्लिक सर्विस सोसाइटी को क्रियान्वयन एजेंसी के रूप में नियुक्त किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना से छत्तीसगढ़ में वायु गुणवत्ता में सुधार होगा और पर्यावरण का संरक्षण भी सुनिश्चित होगा। ई-बसों के संचालन से न केवल कम ऊर्जा खपत होगी, बल्कि नागरिकों को किफायती और भरोसेमंद परिवहन सुविधा भी मिलेगी। इन बसों को शहरों में मेट्रो सेवा के विकल्प या सहयोगी साधन के रूप में विकसित किया जाएगा।

उप मुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव ने बताया कि केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत इन शहरों में बसों की खरीद और संचालन के लिए वित्तीय सहायता दी जाएगी। इसके अलावा, बस डिपो और बीटीएम पॉवर इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए भी आवश्यक अधोसंरचना विकास किया जाएगा।

राज्य ने चारों शहरों में इन ई-बसों के संचालन के लिए 67.40 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है। इसके तहत, रायपुर में बस डिपो के लिए 14.33 करोड़ रुपये और बीटीएम पॉवर इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए 12.90 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसी तरह, दुर्ग-भिलाई, बिलासपुर और कोरबा के लिए भी राशि स्वीकृत की गई है।

प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत शहरों को जनसंख्या के आधार पर चार श्रेणियों में बांटा गया है। रायपुर को 100 मीडियम ई-बसें, दुर्ग-भिलाई को 50 मीडियम ई-बसें, बिलासपुर को 35 मीडियम और 15 मिनी ई-बसें, तथा कोरबा को 20 मीडियम और 20 मिनी ई-बसों की स्वीकृति दी गई है।

इस योजना के तहत इन ई-बसों के संचालन के लिए आवश्यक सभी कार्यों की तैयारी शुरू कर दी गई है और आगामी महीनों में यह सेवा नागरिकों को उपलब्ध होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button