ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
दुर्ग

भिलाई में महिला से 4 किलो गांजा बरामद, थाना छावनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

दुर्ग। थाना छावनी पुलिस को ऑपरेशन विश्वास के तहत एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने भिलाई के सी. मार्केट पावर हाउस क्षेत्र में एक महिला से 4 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत करीब 40 हजार रुपये आंकी गई है।

पुलिस को 16 अक्टूबर 2025 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक महिला अवैध धन अर्जित करने के उद्देश्य से गांजा बिक्री के लिए अपने पास रखी हुई है। सूचना के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना छावनी पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर दबिश दी।

छापेमारी के दौरान एक संदेही महिला पकड़ी गई, जिसकी पहचान ए. पुष्पा पुष्पा पति स्व. ए. मोहन (उम्र 50 वर्ष), निवासी सड़क नंबर 08, सेक्टर 11, स्वीपर मोहल्ला, भिलाई के रूप में हुई। पूछताछ एवं तलाशी में उसके पास से 4 किलो गांजा बरामद किया गया।

आरोपिया के खिलाफ अपराध क्रमांक 540/25 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर केंद्रीय जेल दुर्ग भेज दिया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी के निर्देशन में सउनि विनय रजक, महिला आरक्षक एलिशा, प्रआर. उमेश गंगराले और आरक्षक मेहताब अहमद की भूमिका सराहनीय रही।

दुर्ग पुलिस ने कहा है कि नशे के सौदागरों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button