ब्रेकिंग
भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर...
छत्तीसगढ़

– विधायक भावना बोहरा ने मांगी दोषियों पर सख्त कार्रवाई

बलौदाबाजार । बलौदाबाजार के दामाखेड़ा में कबीर आश्रम में उपद्रव एवं कबीर पंथ के धर्म गुरु प्रकाशमुनि नाम साहेब के पुत्र नवोदित वंशाचार्य उदित मुनिनाम साहेब पर हमले की साजिश को पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने निंदनीय बताया है। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम में उपद्रव करने वाले एवं उदित मुनिनाम साहेब पर हमले की साजिश करने वाले दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही।

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि दामाखेड़ा में हुई घटना निंदनीय है। कबीर पंथ के नवोदित वंशाचार्य उदितमुनि नाम साहेब जी पर कुछ लोगों द्वारा मामूली बात को लेकर साजिश पूर्वक हमला करना और आश्रम में तोड़ फोड़ करना अत्यंत ही निंदनीय है। जो गुरु आमजनों में शांति का संदेश प्रवाह करते हैं और संत कबीरदास साहेब जी के संदेशों को प्रत्येक समाज तक पहुंचाते हैं उनके ऊपर हमला किया जाना गलत है।

उन्होंने आगे कहा कि दामाखेड़ा की घटना में जिस प्रकार से उपद्रव करने और सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने के लिए कुछ व्यक्तियों द्वारा साजिश रची गई उसे छत्तीसगढ़ सरकार ने बहुत ही गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्यवाही की और सुरक्षा तैनात करने के साथ ही 11 से अधिक आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया है। भारतीय जनता पार्टी सर्वधर्म समभाव की भावना से हर समाज व व्यक्ति की सुरक्षा के लिए तत्पर है। सभी समाज की भावनाओं का सम्मान करना ही हमारी प्राथमिकता है और इस घटना में भी जो भी आरोपी हैं उनपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

भावना बोहरा ने कहा कि श्री प्रकाश मुनिनाम साहब व उनके सुपुत्र नवोदित वंशाचार्य उदितमुनि नाम साहब ने हमेशा ही समाज मे एकता व सद्भावना का संदेश दिया है। महान संत कबीरदास जी के जीवन आदर्श का स्मरण करते हुए अपने संदेशों में आपसी भाईचारे तथा अपनी संस्कृति व सभ्यता को संजोने की बात जन-जन तक पहुंचाई है। ऐसे में एक धर्म गुरु के साथ ऐसी घटना करने वाले व्यक्ति केवल प्रदेश में सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने का प्रयास कर रहें हैं। अपने निजी लाभ के लिए लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का प्रयास कर रहें। लेकिन छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार सभी धर्मों के प्रति संवेदनशीलता से कार्य कर रही है। सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने व प्रदेश में अराजकता फैलाने वाले ऐसे व्यक्तियों पर सरकार सख्ती से कार्यवाही करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button