ब्रेकिंग
पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय
दुर्ग

नगर पालिक निगम छत्तीसगढ़ स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ ने की कमिश्नर से मुलाकात,परामर्श दात्री समिति बैठक में की चर्चा

दुर्ग |  नगर पालिक निगम छत्तीसगढ़ स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ पदाधिकारियों ने कर्मचारियों के साथ एकजुट होकर कमिश्नर कार्यालय पहुँचे। जहाँ स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ अध्यक्ष संजय मिश्रा एवं महामंत्री अनिल सिंह ने कर्मचारियों के साथ मिलकर कमिश्नर सुमित अग्रवाल से चर्चा कर उन्हें बताया कि कर्मचारियों के भविष्य निधि की राशि जिसकी कटौती वेतन से प्रतिमाह की जाती है।

चर्चा में बताया कि नगर निगम कर्मचारियों अधिकारियों का जीपीएफ/एनपीएस लम्बे समय से जमा नही किया गया है।सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए। उक्त राशि को जमा करवाया जाये।

कमिश्नर सुमित अग्रवाल को कर्मचारियो ने जानकारी में मांग करते हुए अध्यक्ष संजय मिश्रा एवं महामंत्री अनिल सिंह ने बताया कि नये सेटअप के लिए पुनः शासन को पत्र प्रेषित किया जावें।

अनुकम्पा नियुक्ति लंबित प्रकरणों के लिए शासन के आदेश पत्र क0/8428 /3716/2024/18 नवा रायपुर अटल नगर दिनांक 17/12/2024 के अनुसार त्वरित कार्यवाही किया जाये, एवं पद की योग्यता अनुसार नियुक्ति दी जावे, एवं संबधित कार्य स्थल पर ही पदस्थापना दी जावे।

वर्ष 2008 में दैनिक वेतनभोगी से नियमित हुए कर्मचारियों जिन्हे एनपीएस से शासन के द्वारा नान एनपीएस कर्मचारी माना गया है। उक्त कर्मचारियों का शासन के निर्देशानुसार जीपीएफ खाता खोला गया है।उक्त कर्मचारियों का नाम एवं बैंक खाता सूची बनाकर शासन को अविलंब प्रेषित किया जायें।

ताकि उनके एनपीएस खाते मे जमा राशि जीपीएफ खाते में जमा राशि स्थानांतरित हो सकें।विगत 06 वर्षों से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को वर्दी एवं गरम कपडा नही दिया गया, पूर्व बैठक एजेण्डा में शामिल विषय चर्चा अनुसार जल्द प्रदान किया जावे। कर्मचारियो का लंबित उपादान एवं सभी स्वत्वों का भुगतान प्राथमिकता से किया जावे।

 

इस संबंध में कमिश्नर द्वारा कर्मचारियों को बुलाकर कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों से चर्चा कर कहा की कर्मचारियों के जीपीएफ एवं सीपीएफ खातों में जमा कर दिये जाने का आश्वासन दिया गया।इस अवसर पर अध्यक्ष संजय मिश्रा व महामंत्री अनिल सिंह के नेतृत्व में किया गया,जिसमें कार्यवाहक अध्यक्ष ईश्वर वर्मा, उपाध्यक्ष शशिकांत यादव, सतीश साहू, खिलावन शर्मा, राजू चन्द्राकर, गंगाधर ठाकरे, राजू बक्शी, योगेंद्र वर्मा, उमेश यादव,सत्यनारायण शर्मा,नंदू यादव,चन्द्रलेखा कसार, रेखा कुर्रे, लवकुश शर्मा, सिद्धार्थ शर्मा, भागवत यादव, प्रताप ठाकुर, पूरन साहू, राजू यादव, पवन नायक, भगत यादव, कमल स्वर्णकार, बद्रीभीमगज आदि मौजूद रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button