ब्रेकिंग
साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने इन्द्रजीत सिंह 'छोटू' को जन्मदिन की दी हार्दिक शुभ...
छत्तीसगढ़

दुर्ग पुलिस का विशेष अभियान : दीपावली पर असामाजिक तत्वों पर सख्त निगरानी, 34 पर की गई कार्रवाई

दुर्ग। दीपावली त्यौहार के दौरान जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण हेतु दुर्ग पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। त्योहार के मद्देनजर उपद्रव, नशाखोरी और झगड़े की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने जिलेभर में सक्रिय होकर कार्रवाई की।

अभियान के तहत कुल 552 गुंडा एवं निगरानी बदमाशों की जांच कर उन्हें हिदायत दी गई, साथ ही त्यौहार के दौरान शांति बनाए रखने की समझाइश दी गई। इसके बावजूद कुछ असामाजिक तत्व पुलिस की बात न मानते हुए उपद्रव की स्थिति बनाने की कोशिश में थे, जिन्हें नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने तत्परता से कदम उठाए।

धारा 170 बीएनएसएस के तहत कुल 34 असामाजिक तत्वों के विरुद्ध ईस्तगाशा तैयार कर न्यायालय में पेश किया गया। इनमें थाना पुलगांव क्षेत्र के 15, चौकी नगपुरा के 5, चौकी जेवरा सिरसा के 4, चौकी अंजोरा के 8, थाना छावनी के 1 तथा थाना वैशालीनगर के 1 आरोपी शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान में सभी थाना प्रभारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। अधिकारियों ने बताया कि गुंडा एवं निगरानी बदमाशों पर निगरानी जारी रहेगी और त्योहारों के दौरान शांति भंग करने वालों के खिलाफ बाउंड ओवर की कार्रवाई भी की जाएगी।

दुर्ग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी ताकि जिले में सौहार्द और शांति का वातावरण बना रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button