ब्रेकिंग
जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ...
छत्तीसगढ़

घर में ताला लगाकर गया था दशगात्र में, लौटकर देखा तो हो चुकी थी चोरी — पुलिस ने चंद घंटों में आरोपी को चोरीशुदा माल सहित किया गिरफ्तार

दुर्ग। पुलिस चौकी अंजोरा ने तत्परता दिखाते हुए घर में हुई चोरी के आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दीपक वर्मा उर्फ जीतू पिता नकुल वर्मा (27 वर्ष), निवासी रायपुर को पुलिस ने चोरीशुदा मोबाइल फोन, नगदी रकम और घटना में प्रयुक्त वाहन महिन्द्रा अल्फा प्लस क्रमांक CG 04 QB 2166 सहित पकड़ा। जब्त कुल मशरूक़ा की कीमत ₹3,02,500/- बताई गई है।

प्रकरण के अनुसार, ग्राम महमरा बांधपारा निवासी विक्की सेन अपने परिवार के साथ दशगात्र कार्यक्रम में पाटन गया था। वापसी पर देखा तो घर का ताला टूटा हुआ था और नगदी व मोबाइल फोन गायब थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपराध स्वीकार कर लिया।

चोरी में प्रयुक्त वाहन और सामान शिवनाथ नदी पुल के नीचे से बरामद किया गया। आरोपी आदतन अपराधी है और इससे पहले भी चोरी के मामलों में थाना पुलगांव से गिरफ्तार हो चुका है।

आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 524/2025, धारा 331(3), 306 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

इस सफल कार्यवाही में चौकी प्रभारी उनि खेलन सिंह साहू, प्र.आर. राकेश सिंह, प्र.आर. सूरज पांडेय, आर. रोमनाथ विश्वकर्मा, संजय निर्मलकर, और राजकिरण ठाकुर की अहम भूमिका रही।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button