ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
छत्तीसगढ़दुर्ग

पुरानी भिलाई पुलिस की बड़ी कार्रवाई — बटनदार चाकू के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात टली

दुर्ग | दुर्ग पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। थाना पुरानी भिलाई पुलिस ने एक आदतन अपराधी राहूल साहू (22 वर्ष) को बटनदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। समय रहते की गई कार्रवाई से पुलिस ने एक संभावित बड़ी घटना को होने से टाल दिया।

जानकारी के अनुसार, 29 अक्टूबर 2025 को पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि भिलाई-03 नूतन चौक मरघट रोड बाड़ी के पास एक व्यक्ति लोगों को चाकू दिखाकर डराने-धमकाने की कोशिश कर रहा है। सूचना मिलते ही पुरानी भिलाई थाना प्रभारी की टीम मौके पर पहुंची और राहूल साहू पिता नोहर साहू, निवासी गतवा तालाब वार्ड 11, को घेराबंदी कर पकड़ा गया।

पुलिस ने आरोपी के पास से बटनदार चाकू जब्त किया और उसके खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

बताया गया है कि राहूल साहू पहले भी मारपीट और आपराधिक मामलों में शामिल रह चुका है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रही और एक बड़ी वारदात होने से रोक दी गई।

यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन और अवैध हथियारों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई, जिसका उद्देश्य दुर्ग जिले को शांतिपूर्ण और अपराध मुक्त बनाना है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button