ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारियों का सांकेतिक धरना, वेतन विसंगति दूर करने सहित कई मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
छत्तीसगढ़

नए नर्सिंग होम का शुभारंभ से पहले हुआ दर्दनाक हादसा,नर्स की दर्दनाक मौत

बलौदाबाजार। जिले में सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। पलारी थाना क्षेत्र में एक अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में पति और बच्चे बाल-बाल बच गए। वहीं बच्चे का मौके पर रो-रोकर बेहाल हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, घटना ग्राम पहंदा के पास हुई है। मृतका रायपुर से बलौदाबाजार आ रही थी और अपने पति व बच्चे के साथ बाइक पर सवार थी। हादसे के बाद मौके पर बलौदाबाजार के नए नर्सिंग होम के शुभारंभ समारोह के निमंत्रण पत्र बिखरे मिले, जिससे पता चला कि महिला बलौदाबाजार के एक निजी नर्सिंग होम में कार्यरत थी और रायपुर से निमंत्रण पत्र लेकर आ रही थी। मृतका की पहचान कुलेश्वर साहू के रूप में हुई है।

बता दें कि नए नर्सिंग होम का शुभारंभ 31 मार्च को होना था, लेकिन इससे पहले ही यह दर्दनाक हादसा हो गया। घटना की खबर मिलते ही नर्सिंग होम में शोक की लहर दौड़ गई है। घटना की सूचना मिलते ही पलारी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button