ब्रेकिंग
दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग अनुकंपा नियुक्ति वाले उच्च शिक्षित कर्मचारियों को कौशल परीक्षा से मिले छूट और कंप्यूटर/तकनीकी डिग्रि... -शहर के विभिन्न उद्यानों का 41.37 लाख रुपये से होगा संधारण एवं सौंदर्यीकरण, महापौर अलका बाघमार ने कि...
कबीरधाम

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के स्कूल में स्मार्ट क्लास की शुरुआत

कवर्धा – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा बुधवार को स्वामी करपात्री स्कूल में सिक्यूलेशन टेक्निक (स्मॉर्ट क्लास) का शुभारंभ किया, मिडिल, हाई और हायर सेकेंडरी स्कूल के तीन क्लास स्मॉर्ट क्लास बनी उपमुख्यमंत्री शर्मा के प्रयासों से कबीरधाम जिले के 70 स्कूलों में स्मॉर्ट क्लास बनाने की योजना बनाई गई है साथ ही उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा- सरकारी स्कूलों के बच्चों भी स्मॉर्ट क्लास की सुविधा मिले, इसकी चिंता छत्तीसगढ़ सरकार कर रही है।

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री तथा गृहमंत्री विजय शर्मा जिस स्कूल में पढ़े, अब वहां के मिडिल, हाई और हायर सेकेंरी स्कूल के विद्यार्थी को सिक्यूलेशन टेक्निक (स्मॉर्ट क्लास अत्याधुनिक सुविधा) का लाभ मिलेगा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री तथा गृहमंत्री विजय शर्मा ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती पर कवर्धा के स्वामी करपात्री जी स्कूल के तीन कक्षाओं में स्मॉर्ट क्लास सिक्यूलेशन टेक्निक का शुभारंभ किया स्मार्ट क्लास के लोकार्पण के साथ अब वहां के मिडिल, हाई और हायर सेकेंरी स्कूल के विद्यार्थी को स्मॉर्ट क्लास अत्याधुनिक सुविधा का लाभ मिलेगा इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने स्मार्ट क्लास के संबंध में जानकारी ली स्मार्ट क्लास की सुविधाओं के जरिए छात्रों को विशेष रूप से विज्ञान जैसे कठिन विषयों को बेहतर तरीके से समझने में मदद मिलेगी|

उपमुख्यमंत्री ने स्मार्ट क्लास के महत्व और इसके उपयोग पर भी छात्राओं से चर्चा की उपमुख्यमंत्री  शर्मा ने कहा कि शासकीय स्कूल के विद्यार्थियों को भी प्राइवेट स्कूलो की तरह स्मार्ट क्लास की सुविधा का लाभ मिले, इसके लिए प्रदेश की राज्य सरकार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में चिंता कर रही है शासकीय स्कूल के विद्यार्थियों को भी प्राइवेट स्कूलो की तरह स्मार्ट क्लास की सुविधा का लाभ मिले, इसकी शुरुआत कबीरधाम जिले के स्वामी करपात्री जी स्कूल से करने का प्रयास किया जा रहा है उपमुख्यमंत्री के विशेष प्रयासों से कबीरधाम जिले के 70 स्कूलों में स्मार्ट क्लास की सुविधा मिलेगी उन सभी स्कूलों का चयन कर लिया गया है|

स्मॉर्ट क्लास की शुरुआत जिले के स्वामी करपात्री जी स्कूल से हो रही है उपमुख्यमंत्री शर्मा ने उस अवसर पर अपने छात्र जीवन के पुरानी यादों को स्मरण किया उन्होंने अपने शिक्षकों, सहपाठियों के नाम लेते हुए याद किया। उन्होंने कहा कि आज मैं जिस स्कूल में पढ़ाई पूरी की, आज उस स्कूल में आने पर सुखद अनुभूति हो रही है| उल्लेखनीय है कि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा के स्वामी करपात्री जी स्कूल से पढ़ाई की है उन्होंने यहां मिडिल स्कूल से लेकर हायर सेकेंडरी स्कूल तक की पढ़ाई इस स्कूल से की है। वे साइंस के विद्यार्थी रहे, और कक्षा बाहरवी में  शर्मा शाला नायक भी बने।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button