ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
रायपुर

खरोरा थाना क्षेत्र के केराडीह गांव में डकैती की बड़ी वारदात, 6 नकाबपोश डकैतों ने किसान के घर को लूटा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के खरोरा थाना क्षेत्र के केराडीह गांव में डकैती की बड़ी वारदात सामने आई है। 6 नकाबपोश हथियारबंद डकैतों ने एक किसान के घर धावा बोलकर उन्हें बंधक बना लिया। फिर किसान परिवार को गोली मारने की धमकी देकर घर में रखे 6 लाख नगदी और जेवरात लूट कर ले गये। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

जानकारी के मुताबिक, घटना खरोरा थाना क्षेत्र के केवराडीह गांव की है। जहां हथियारबंद 6 डकैत किसान राधेलाल भारद्वाज के घर घुस आये और परिवार वालों को पिस्टल, धारदार हथियार दिखाकर उन्हें बंधक बना लिए। डकैतों ने परिवार के सभी सदस्यों के हाथ पैर बांधकर घर में रखी नगदी 6 लाख और सोने-चांदी के जेवरात लेकर मौके से भाग निकले।

डकैतों के जाते ही पीड़ित परिवार के लोगों ने शोर मचाया और आसपास के लोगों को मदद के लिए बुलाया। जिसके बाद पीड़ित परिवार ने फोन कर डकैती की सूचना पुलिस को दी। आज सुबह पुलिस की टीम और फाॅरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने जांच शुरू कर दी है। साथ ही नाकेबंदी कर डकैतों की तलाश कर रही है।

पुलिस को संदेह है कि डकैती की घटना में जान पहचान के लोग शामिल हो सकते है। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है। घटना स्थल से लगे आसपास के सीसीटीवी फुटेजों को पुलिस खंगाल रही है। साथ ही जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात भी कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button