ब्रेकिंग
दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़

धान खरीदी व्यवस्था ध्वस्त, सरकार सिर्फ़ उद्घाटन में व्यस्त: किसान कांग्रेस” जिलाध्यक्ष सचेन्द्र पाठक

संवाददाता, सौरभ साहू:-

सुरजपुर |  जिले सहित पूरे प्रदेश में धान खरीदी केंद्रों के प्रबंधक एवं नियमित कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने से धान खरीदी की व्यवस्था गंभीर रूप से प्रभावित है। परिस्थितियाँ ऐसी हैं कि किसानों के टोकन तक नहीं कट पा रहे और केंद्रों पर खरीदी की कोई सुव्यवस्थित व्यवस्था नज़र नहीं आ रही है। सूरजपुर जिला किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष सचेन्द्र पाठक ने कहा कि सरकार द्वारा अनुभवहीन अन्य विभागों के कर्मचारियों को खाद्य विभाग की जिम्मेदारी सौंपना किसानों के साथ घोर अन्याय है। धान खरीदी जैसे संवेदनशील कार्य में अनुभवहीन स्टाफ को बिठाने से अव्यवस्था और बढ़ गई है। किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष

सचेंद्र पाठक ने कहा कि राज्य के कई स्थानों पर मंत्रीगण धान खरीदी केंद्रों का उद्घाटन कर रहे हैं, जबकि धरातल पर खरीदी शुरू होने जैसी स्थिति कहीं नजर नहीं आती। केवल औपचारिक उद्घाटन कर अव्यवस्था पर पर्दा डालना अत्यंत निंदनीय है।

 उन्होंने कहा कि जिला किसान कांग्रेस की स्पष्ट माँग है कि—

  1. हड़तालरत कर्मचारियों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए और अनुभवी स्टाफ को उनके मूल कार्य पर तुरंत बहाल किया जाए।
  2. टोकन सिस्टम सुचारु कर किसानों को अनावश्यक परेशानी से राहत दिलाई जाए।
  3. सरकार खरीदी व्यवस्था को जमीन पर व्यवस्थित करने पर ध्यान दे; उद्घाटन मात्र से समस्या हल नहीं होगी।

इस दौरान पाठक ने कहा कि किसान देश का अन्नदाता है और उसकी मेहनत के साथ किया जा रहा खिलवाड़ असहनीय है। यदि शीघ्र सुधार नहीं हुआ तो किसान कांग्रेस आंदोलनात्मक कदम उठाने के लिए मजबूर होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button