ब्रेकिंग
दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान, ’हरियर छत्तीसगढ़ हमारी पहचान, पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी- वन मंत्री केदार कश्यप’ नीट यूजी 2026 परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिये दिशा-निर्देश ’अवैध शिकार पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई, बारनवापारा क्षेत्र से एक आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल... अरुण साव बोले- कौशल विकास से युवाओं का भविष्य होगा मजबूत रायगढ़ वार्ड क्रमांक 26 को मिली सामुदायिक भवन की सौगात, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन
दुर्ग

कार्रवाही का तीसरा दिन,वार्ड 21 में आज भी निगम ने की बड़ी कार्रवाही,हटाए गए दर्जनों अतिक्रमण

दुर्ग | नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत शहर अतिक्रमण मुक्त की कार्रवाही।आज भी वार्ड क्रमांक 21 क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाही का तीसरा दिन भी जारी रहा।सिंधिया नगर,मुकुट नगर,हनुमान नगर सहित आसपास अन्य में में करीब दर्जनों लोगों ने सड़क क्षेत्रों में घेरकर अपने घर के सामने चबूतरा, गार्डन, सीढ़ी व अन्य निर्माण कर लिया था। नगर निगम प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर तोड़कर हटवाया।

सैकड़ो क्षेत्र के रहवासियों ने इससे महापौर  अलका बाघमार को अवगत कराया था। नालियों के ऊपर बनाए गए स्थायी निर्माण से सफाई में भी दिक्कत हो रही है।

मामला संज्ञान में आने के बाद आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश पर  निगम प्रशासन अतिक्रमण प्रभारी परमेश्वर के नेतृत्व में टीम के साथ पहुँचकर  अवैध निर्माण बुलडोजर चलाकर को तोड़ दिया गया। बता दे कि निगम प्रशासन की सख्ती को देखते हुए कई कब्जाधारी अपना-अपना अतिक्रमण स्वयं हटाने लगे।

महापौर  अलका बाघमार ने कहा कि आवागमन को ध्यान में रखते. हुए शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने अभियान लगातार जारी रहेगा।उन्होंने कहा कि अतिक्रमण की कार्रवाही शहर के सभी वार्डो एवं बाजार क्षेत्रो में भी चलाया जाएगा।उन्होंने कहा कि सड़कों की चौड़ाई होने बावजूद।

वर्तमान में जो हालात है उनमें दो कारें एक साथ नहीं निकल सकती। यदि कारें एक साथ निकलना चाहें तो अन्य वाहनों को रूकना पड़ता है।महापौर ने लोगो से अपील किया है की समस्त कॉलोनी में जिन्होंने भी अतिक्रमण करके चौड़ी रोड को सकरी कर दिए है। अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई शुरू कर दिया गया है। ताकि आवागमन का सुगम हो सके और कालोनियां व शहर सुंदर दिखे।

वहीं नालियां ढकने से उनकी सफाई तक नहीं हो पा रही। जिससे आने वाले दिनों में बरसात का पानी नालियों में भरने से पानी भरने की समस्या से परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

वहीं कई लोगों ने घर के बाहर नाली पर चबूतरा बनाकर उस पर कूलर रख लिए। किसी ने नालियों को ढककर उस पर लोहे की जालियों से कवर कर गार्डन बना लिया। जहां कुछ पौधे लगाकर सड़क तक पर कब्जा कर लिया गया था।महापौर  अलका बाघमार एवं आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश पर शहर क्षेत्र के अंदर अतिक्रमण मुक्त कर शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने की कल्पना की है।

वार्ड क्रमांक 21 में सड़क क्षेत्र अतिक्रमण हटाओ अभियान की कार्रवाही से रहवासियों में खुश का माहौल है। लोगो से अपील जो भी है अपने घर की सीमा अंतर्गत पर रहे सड़क क्षेत्र की चौड़ाई पर अतिक्रमण कर सकरा न करें। सरकारी जमीन को घेराने वालो की खैर नही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button