ब्रेकिंग
नेहरू नगर चौक हत्याकांड के सभी आरोपी गिरफ्तार, फरार मुख्य आरोपी विशाल निषाद उर्फ छाया भी पुलिस की गि... साइबर जागृति अभियान को जन-जन तक पहुंचाएंगे सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, दुर्ग पुलिस ने 40 कंटेंट क्रिए... सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समय पर मिले पेंशन और अन्य लाभ, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने शासन से की मांग गणेश उत्सव को लेकर दुर्ग पुलिस की तैयारी तेज, 50 से अधिक गणेश पंडाल समितियों के साथ बैठक कर सुरक्षा,... चंडी मंदिर रोड पर विवाद के बाद युवक की धारदार हथियार से हत्या, मुख्य आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार जुआ पर दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, वार्ड 34 कैम्प 1 थाना छावनी में एक घर में चल रहे जुआ प... महापौर अलका बाघमार ने शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव को बांधी राखी, रक्षाबंधन की दी शुभकामनाएं रक्षाबंधन पर्व के पूर्व वेतन जारी करने पर कर्मचारी संघ ने जिला प्रशासन के प्रति जताया आभार वार्ड 53 में विकास कार्यों की सौगात, महापौर अलका बाघमार ने किया भूमिपूजन, यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, रायपुर स्टेशन पर जल्द शुरू होगी नई सुविधा
छत्तीसगढ़दुर्ग

जुआ पर दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, वार्ड 34 कैम्प 1 थाना छावनी में एक घर में चल रहे जुआ पर पुलिस की कार्यवाही, 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर ₹3 लाख 16 हज़ार 930 रुपये एवं 12 मोबाइल जप्त

दुर्ग जिले में अवैध जुआ-सट्टे के खिलाफ दुर्ग पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में थाना छावनी क्षेत्र के वार्ड नंबर 34, कैंप-1 स्थित एक घर में चल रहे जुआ फड़ पर पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 12 आरोपियों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से ₹3 लाख 16 हजार 930 रुपये नकद, 52 पत्ती ताश और 12 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत ₹5 लाख 16 हजार 930 रुपये बताई गई है।

सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी

पुलिस के मुताबिक, थाना छावनी पुलिस को सूचना मिली थी कि वार्ड 34 कैंप-1 में एक घर में कुछ लोग अवैध रूप से जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना पुलिस और एसीसीयू की टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और रेड कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान मौके से 12 लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने मौके से नगदी, ताश की गड्डी और मोबाइल फोन बरामद किए।

इन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

1. महेंद्र कुमार सोनकर पिता बब्बर सोनकर उम्र 52 साल पता फल मार्केट कैंप 2

2. कलीम खान पिता रज्जाक अली उम्र 67 साल पता बाबूलाल किराना स्टोर कैंप 2

3. जी शिवा शंकर राव पिता जी रमलू उम्र 47 साल पता पदम नगर भिलाई 3

4. ⁠आशीष ताम्रकार पिता ्गीय शंकर लाल ताम्रकार उम्र 42 साल पता शंकर नगर दुर्ग

5. ⁠श्रीधर्मांझी पिता खेत्रो मांझी उम्र 55 साल पता बालाजी नगर खुर्सीपार

6. प्रेम प्रेमचंद पिता शिवनाथ उम्र 51 साल पता सुंदर विहार गार्डन के पास थाना जामुल

7. ⁠ऐन धन राजू पिता नारायण 44 पता संतोषी पारा कैंप 2 भिलाई

8. ⁠⁠⁠भगवत प्रसाद पिता मुपत दास 60 पता बेरेभाट थाना नंदिनी

9. सपन चंद्र डे पिता M C डे 54 वर्ष पता सुभाष नगर नंदिनी रोड भिलाई

10. राजेंद्र कुमार कौशिक पिता भगवती प्रसाद 61 पता सेक्टर 2 सड़क 14(9D) भिलाई

11. दिनेश साओ पिता गुजूर साओ 42 पता शासकीय अस्पताल सुपेला के पास कांट्रैक्टर कॉलोनी सुपेला

12. बलजिन्दर सिंह पिता जोगेन्दर सिंह उम्र52 वर्ष निवासी नेहरू नगर भिलाई

जप्त सामग्री :

1. नगदी रकम – 3,16,930/-
2. 52 पत्ती ताश
3. 12 नग विभिन्न कंपनी के टच स्क्रीन मोबाइल, अनुमानित कीमत ₹200000/-

जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई

मामले में थाना छावनी में आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि थाना क्षेत्र में जुआ और अन्य अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार निगरानी और कार्रवाई जारी रहेगी।

दुर्ग पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों से दूर रहने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को क्षेत्र में इस तरह की अवैध गतिविधियों की जानकारी मिलती है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button