ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
दुर्ग

दुर्ग पुलिस को गिरफ्तारी वारंटी पकड़ने में मिली सफलता, आरोपी को महाराष्ट्र से किया गया गिरफ्तार

दुर्ग | दुर्ग पुलिस ने एक गिरफ्तारी वारंटी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी, जो फरार होकर ठाणे, महाराष्ट्र में रह रहा था, को पुलिस ने वहां से गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई से जुड़ी जानकारी पुलिस अधीक्षक  जितेन्द्र शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  सुखनंदन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक  सत्यप्रकाश तिवारी के दिशा-निर्देशों में चलाए जा रहे गिरफ्तारी अभियान के तहत दी गई।

घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश एफ.टी.सी पास्को एक्ट,  संगीता नवीन तिवारी के न्यायालय से आरोपी कमलजीत सिंह छाबड़ा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। कमलजीत पर आरोप था कि उसने वैशाली नगर थाने में धारा 354(घ)(1), 342, भादवि, 9 पास्को एक्ट के तहत अपराध किया था। आरोपी कमलजीत छाबड़ा, जो पहले वैशाली नगर के एमआईजी सी म0न0-127 में रहता था, अपना निवास बदलकर बालकुम, ठाणे, महाराष्ट्र में रह रहा था।

ठाणे, महाराष्ट्र में आरोपी के होने की सूचना मिलने के बाद, थाना प्रभारी वैशाली नगर, उनि अमित अंदानी द्वारा एक पुलिस टीम गठित की गई और दिगर राज्य में भेजा गया। पुलिस टीम ने ठाणे पहुंचकर आरोपी कमलजीत छाबड़ा को गिरफ्तार किया। बाद में उसे गिरफ्तारी वारंट के साथ माननीय मजिस्ट्रेट  संगीता नवीन तिवारी के न्यायालय में पेश किया गया।

इस पूरी कार्रवाई में वैशाली नगर पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button