ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
दुर्ग

कसारिडीह,गुरुघासीदास वार्ड 44 में नाली में डिस्पोजल देखकर सुपर वाइजर पर भड़की-मेय

दुर्ग। दुर्ग नगर पालिक निगम के जोन क्र. अंतर्गत वार्ड कसारिडीह गुरुघासीदास वार्ड 44 में महा अभियान नाली साफ-सफाई को लेकर मेयर श्रीमती अलका बाघमार द्वारा प्रभारी नीलेश अग्रवाल,नरेंद्र बंजारे वार्ड पार्षद मनीष कोठारी,उपअभियंता विनोद मांझी,प्रेरणा दुबे,सहायक स्वास्थ्य अधिकारी पंकज,सुरेश भारती सहित अमला के संग निरीक्षण करने पहुंचे।

उन्होने कसारिडीह से लगी हुई गुरुघासी दास वार्ड बस्तीयो के गलियों व सडक़ों में पैदल भ्रमण कर साफ सफाई व्यवस्था को देखे। वार्ड क्रमांक 44 क्षेत्र के कसारिडीह चौक में अगल-बगल कुछ दुकानदारों द्वारा नालियों पर अवैध अतिक्रमण कर रखा गया है, जिसके कारण नाली सफाई नहीं हो पा रहा है। जिसे हटाने के निर्देश अधिकारियो को दिये।कसारिडीह, गुरुघासीदास वार्ड में नाली में डिस्पोजल देखकर सुपर वाइजर पर भड़की कहा कही भी नालियों में दोबारा ऐसी नॉबत न आए।

मेयर  बाघमार ने सहायक स्वास्थ्य अधिकारी एवं वार्ड प्रभारी इंजीनियरों से कहा कि अवैध रूप से निगम की जमीन पर बिल्डिंग मटेरियल रख कर मकान निर्माण करने वाले। सहित बिल्डिंग मटेरियल व्यापार करने वाले व्यापारियो का गुमस्ता एवं ट्रेड लाईसेंस निरस्त कर चालानी कार्यवाही की जाएगी। इसी प्रकार इडब्लू एस कालोनी क्षेत्र में नालियों के उपर अवैध कब्जा किया गया है, जिसे हटाकर स्थल की साफ-सफाई कराने को कहा है।उन्होंने अधिकारी को वार्ड में जाकर उसे नोटिस देकर अवैध कब्जा करने वालो पर कार्यवाही करने के निर्देश दिये है।

मेयर ने वार्ड के नागरिकों से सफाई के संबंध में चर्चा की। उन्होंने नाली सफाई, रोड़ सफाई के बारे में जानकारी ली। लोगों ने कहा कि नाली व रोड़ की सफाई होती है, घर-घर कचरा लेने भी स्वच्छता दीदी आती है।

उन्होंने खाली प्लाट में कचरा एवं झिल्ली पन्नी बिखरा देख प्लाट के मालिक को नोटिस देने कहा। साथ ही कचरा एवं झिल्ली पन्नी फेंकने वाले की पहचान कर जुर्माना लगाने निदेशित किया। गुरुघासी दास क्षेत्र में पानी की पर्याप्त उपलब्धता हो, यूजर को किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button