ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
दुर्ग

नगर निगम का अतिक्रमण पर एक्शन, दुकानदारों में मचा हड़कंप,कूलर,स्टैंड चेयर के अलावा त्रिपाल को किया जब्त

दुर्ग |  शहर को बेहतर व सुंदर बनाने की दिशा में बाजार व अतिक्रमण विभाग टीम ने मेयर अलका बाघमार एवं आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश और बाजार अधिकारी शुभम गोइर के दर्शन पर बाजार क्षेत्र पटवा लाइन,कपड़ा लाइन,पांच कंदील,कुनवा चौक में अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार भी जारी रहा।

इस दौरान अतिक्रमण अधिकारी परमेश्वर कुमार के नेतृत्व में कार्रवाही शुरू किया गया। कार्रवाही के मौके पर उन्होंने दुकानदारों को दुकानों के सामने अतिक्रमण न करने की हिदायत दी।

पटवा लाइन व पांच कंडील बाजार क्षेत्र सडक़ किनारे रखें दुकानो के बाहर विज्ञापन बोर्ड को हटवाया।साथ ही दुकान के बाहर समान सजाकर रखें कूलर,त्रिपाल,स्टेंड स्टूल सहित चेयर के अलावा सामग्री को जब्त किया गया।

अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इससे दुकानदारों में हडकंप मच गया,दुकान दार अपना बाहर रखें समान की भीतर रखने लगे।

अतिक्रमण अधिकारी परमेश्वर ने दुकानदारों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि दुकानदार दुकानों के सामने अतिक्रमण न करें। अगर कोई दुकानदार अतिक्रमण करते पाया जाता है तो उसके खिलाफ चालान कर सख्त कार्यवाही की जाएगी। हथठेले व सडक़ घेरकर पसरा लगाकर दुकानों के बाहर चबूतरा हटवाने की चेतावनी दी कि 24 दिन का समय अगर वह सडक़ पर दिखाई देंगे तो कार्रवाई की जाएगी।

अतिक्रमण हटाओ मुहिम जोर पकड़ा है।सुगम यातायात एवं व्यवस्थित पार्किंग के तहत नगर निगम का यह अभियान चल रहा है।कार्रवाई के अतिक्रमण अधिकारी परमेश्वर ने बताया कि बाज़र क्षेत्र भीड़ वाले इलाके में अवैध कब्जे से ट्रैफिक होता था जाम इसलिए कार्रवाही किया जा रहा है।

अतिक्रमण तोडूदस्ता टीम के कर्मचारीगण मौजूद रहे। अतिक्रमण हटाओ मुहिम जोर पकड़ा है।सुगम यातायात एवं व्यवस्थित पार्किंग के तहत नगर निगम का यह अभियान चल रहा है।बाज़र क्षेत्र भीड़ वाले इलाके में अवैध कब्जे से ट्रैफिक होता था जाम इसलिए कार्रवाही किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि बाजार क्षेत्र व्यवसायिक क्षेत्र होने से वहां पर भारी संख्या वाहनों की आवाजाही होती रहती है. हमेशा भीड़ भाड़ वाले इस मार्ग पर बड़े-छोटे सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही दिनभर होती
रहती है। इस कारण ट्रैफिक का दबाव रहता है, इस कारण वहां अक्सर जाम की स्थिति बन जाती थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button