ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
छत्तीसगढ़

जिले में SIS ग्रुप द्वारा पंजीयन शिविर का होगा आयोजन

भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली के तत्वाधान में SIS (इंडिया) लिमिटेड द्वारा सुरक्षा सेवाओं में रोजगार उपलब्ध कराने हेतु जिले के विभिन्न थाना व चौकी परिसरों में पंजीयन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। कमांडेंट, क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र परसवार, अनुपपुर के निर्देशानुसार यह पहल उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है जो सुरक्षा क्षेत्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर स्थायी रोजगार प्राप्त करना चाहते हैं। यह शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होंगे जिसमें युवाओं का पंजीयन कर प्रशिक्षणोपरांत SIS ग्रुप में नियोजन किया जाएगा।

शिविर की शुरुआत 12 जुलाई 2025 को थाना परिसर चिरमिरी से होगी, इसके बाद 13 जुलाई 2025 को थाना परिसर झगराखांड में, 15 जुलाई 2025 को थाना परिसर जनकपुर में, 16 जुलाई 2025 को चौकी परिसर कुंवारपुर में, 17 जुलाई 2025 को चौकी परिसर खोंगापानी में, 19 जुलाई 2025 को चौकी परिसर कोड़ा, 20 जुलाई 2025 को थाना परिसर खड़गवां में, 21 जुलाई 2025 को थाना परिसर कोटाडोल में,

22 जुलाई 2025 को थाना परिसर केल्हारी में, 23 जुलाई 2025 को थाना परिसर पोड़ी में तथा 25 जुलाई 2025 को थाना परिसर मनेन्द्रगढ़ में शिविर का आयोजित किया जाएगा। एमसीबी जिले के पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को शिविर आयोजन में आवश्यक सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार का लाभ मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button