ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
दुर्ग

अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत भिलाई सहित छत्तीसगढ़ के 5 स्टेशनों का लोकार्पण, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू रहे उपस्थित

भिलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत देशभर के 103 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के पांच अमृत स्टेशनों – भिलाई, अंबिकापुर, उरकुरा, भानुप्रतापपुर और डोंगरगढ़ का भी उद्घाटन हुआ।

भिलाई रेलवे स्टेशन में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण तथा अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर, अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे और रेलवे के मुख्य कार्मिक अधिकारी आर.के. अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विद्यालयों में आयोजित निबंध, भाषण, चित्रकला, रंगोली आदि प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने अपने संबोधन में कहा कि औद्योगिक नगरी भिलाई सहित छत्तीसगढ़ के पाँच रेलवे स्टेशन अब रेलवे मानचित्र में प्रमुख स्टेशनों के रूप में शामिल हो गए हैं। उन्होंने इस विकास कार्य के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।

उद्घाटन किए गए छत्तीसगढ़ के अमृत स्टेशन:

भिलाई (बिलासपुर मंडल)

अंबिकापुर (बिलासपुर मंडल)

उरकुरा (रायपुर मंडल)

भानुप्रतापपुर (रायपुर मंडल)

डोंगरगढ़ (नागपुर मंडल)

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शिरीष अग्रवाल, विजेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह, विजय जायसवाल, योगेश भसीन, बरून यादव, राम खिलावन वर्मा, दिलीप वरेल, विपिन सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत इन स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं, स्थानीय कला और संस्कृति की झलक, तथा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है, जिसमें आधुनिक प्रतीक्षालय, डिजिटल डिस्प्ले, हाई मास्ट लाइटिंग, दिव्यांगजन रैंप, आकर्षक प्रवेश द्वार आदि शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button