ब्रेकिंग
दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
रायपुर

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में अब शनिवार की छुट्टी रद्द, सभी अधिकारी रहेंगे उपस्थित

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में अब शनिवार की साप्ताहिक छुट्टी रद्द कर दी गई है। प्रकरणों के समय-सीमा में निराकरण और कार्यालयीन कार्यों की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इस संबंध में पुलिस महानिदेशक (DGP) के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) की ओर से एक आधिकारिक पत्र जारी किया गया है।

जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि सभी शाखाओं में लंबित प्रकरणों के शीघ्र और प्रभावी निराकरण के लिए पुलिस मुख्यालय में शनिवार को भी अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है।

इसमें कहा गया है कि अब प्रत्येक शनिवार को संबंधित शाखा प्रभारी के साथ-साथ सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG) स्तर के अधिकारियों को भी कार्यालय में उपस्थित रहना होगा।

अतिरिक्त डीजी (प्रशासन) ने समस्त ADG स्तर के अधिकारियों से कहा है कि वे अपनी-अपनी शाखाओं में शनिवार को उपस्थिति सुनिश्चित करें और अधीनस्थ अधिकारियों को भी कार्यालयीन कार्यों के निष्पादन के लिए निर्देशित करें।

शनिवार की छुट्टी अनिश्चितकाल के लिए रद्द।

सभी शाखा प्रमुखों और AIG स्तर के अधिकारियों को कार्यालय में उपस्थिति अनिवार्य।

निर्देश DGP के आदेशानुसार ADG (प्रशासन) द्वारा जारी।

लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण और कार्य कुशलता में वृद्धि।

यह निर्णय राज्य पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली में सुधार और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button