ब्रेकिंग
भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर...
बिलासपुर

हाईकोर्ट में पहुंचा मारपीट मामला: पूर्व सीएम के पुत्र की गूगल आईडी और पासवर्ड मांगे जाने पर विवाद

बिलासपुर। भिलाई के रहने वाले 57 वर्षीय प्रोफेसर विनोद शर्मा से मारपीट के मामले में मंगलवार को हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल से भी पुलिस ने पूछताछ की है और उनका गूगल आईडी और पासवर्ड मांगा है। इसके खिलाफ उन्होंने हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। चैतन्य बघेल की ओर से सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल वर्चुअली उपस्थित होकर डिवीजन बेंच के समक्ष पैरवी की।

याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया कि इस तरह से गूगल आईडी और पासवर्ड मांगा जाना निजता के अधिकार का हनन है। यह भी कहा गया कि पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में याचिकाकर्ता ने पहुंचकर अपना बयान साफ तौर पर दर्ज कराया है। इसमें भी संलिप्तता नहीं पाई गई है। इसके बाद भी याचिकाकर्ता को परेशान किया जा रहा है। मामले की अगली सुनवाई 2 सप्ताह बाद तय की गई है।

गौरतलब है कि घटना 19 जुलाई 2024 की है। भिलाई के ग्रीन वेली में रहने वाले 57 साल के सहायक प्रोफेसर विनोद शर्मा रास्ते में जा रहे थे। इस दौरान 2 बाइक में सवार 6 आरोपियों ने उन्हें रास्ते में रोककर पहले गाली गलौज की। फिर लाठी डंडों से उन्हें जमकर पीटा। प्रोफेसर में गंभीर रूप से घायल हो गए और कई जगह फ्रैक्चर आए। इस मामले में चैतन्य बघेल से भिलाई थाने में चार घंटे पूछताछ की गई। इसके बाद पुलिस ने चैतन्य का मोबाइल जब्त कर लिया था। जब्त मोबाइल को एफएसएल के पास जांच के लिए भेजा गया है।

पुलिस ने प्रोफेसर मारपीट मामले में फरार मुख्य आरोपी प्रोबिर कुमार शर्मा, शिवम मिश्रा और धीरज वस्त्रकार का पोस्टर पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के इलाके में चस्पा किया गया है। दुर्ग एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने कहा कि फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश जारी है। जरूरत पड़ी तो संपत्ति कुर्क करने कार्रवाई भी की जाएगी। प्रकरण में गिरफ्तारी से बचने प्रोबीर ने अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी।

जबकि इसी प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों में से करण पाठक ने भी जमानत याचिका दायर की थी। दोनों की याचिका खारिज कर दी गई है। मामले में पुलिस ने प्रिंस उर्फ प्रसून पांडेय, अमन उर्फ उत्कर्ष द्विवेदी, करण पाठक, रोहन उपाध्याय और रोहित पांडेय को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के आधार पर ही चैतन्य को पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button