ब्रेकिंग
दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग अनुकंपा नियुक्ति वाले उच्च शिक्षित कर्मचारियों को कौशल परीक्षा से मिले छूट और कंप्यूटर/तकनीकी डिग्रि... -शहर के विभिन्न उद्यानों का 41.37 लाख रुपये से होगा संधारण एवं सौंदर्यीकरण, महापौर अलका बाघमार ने कि...
दुर्ग

प्रधान आरक्षक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

दुर्ग। जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। राज्यपाल की सुरक्षा ड्यूटी के लिए बेमेतरा से बालोद जा रहे प्रधान आरक्षक दुष्यंत ठाकुर की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। यह हादसा नंदनी थाना क्षेत्र में हुआ, जहां एक अज्ञात वाहन ने उनकी बुलेट मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में मौके पर ही गई जान

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि दुष्यंत ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, लेकिन तब तक दुष्यंत ठाकुर दम तोड़ चुके थे।

राज्यपाल की सुरक्षा ड्यूटी पर जा रहे थे

दुष्यंत ठाकुर बेमेतरा जिले में पदस्थ थे और उन्हें राज्यपाल की सुरक्षा ड्यूटी के लिए बालोद भेजा गया था। लेकिन दुर्भाग्यवश रास्ते में यह दुखद हादसा हो गया।

पुलिस ने शुरू की जांच

नंदनी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

पुलिस महकमे में शोक की लहर

इस दुर्घटना से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। साथी कर्मियों ने दुष्यंत ठाकुर के असमय निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। पुलिस प्रशासन जल्द से जल्द आरोपी वाहन चालक को पकड़ने के प्रयास में जुटा हुआ है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button