ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
छत्तीसगढ़दुर्ग

रिसामा रेलवे स्टेशन पर उड़ीसा का गांजा तस्कर गिरफ्तार, अण्डा पुलिस ने 10 लाख का माल किया बरामद

दुर्ग। ऑपरेशन विश्वास के तहत अण्डा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए उड़ीसा से आए एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 10 किलो (9.668 किग्रा) अवैध गांजा, मोबाइल और नकदी मिलाकर कुल 5 लाख से अधिक का माल बरामद किया गया।

घटना 22 नवंबर की है, जब पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि उड़ीसा के बरगढ़ निवासी शखील बाग (21 वर्ष) एक महरून रंग के ट्रॉली बैग में भारी मात्रा में गांजा लेकर रिसामा रेलवे स्टेशन पहुंचने वाला है और अण्डा क्षेत्र में इसकी बिक्री की तैयारी में है।

सूचना पर तत्परता दिखाते हुए थाना अण्डा की टीम रेलवे स्टेशन के यात्री प्रतीक्षालय पहुँची और संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान ट्रॉली बैग के अंदर दो पॉलीथिन में भरा कच्चा दानेदार गांजा मिला। इसके अलावा Realme मोबाइल फोन और नकद 1350 रुपये भी जब्त किए गए।

पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में मौके पर ही माल का वजन कराया, जिसमें करीब 9 किलो 668 ग्राम मादक पदार्थ पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 5 लाख रुपये बताई गई। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20(ख) के तहत अपराध क्रमांक 118/2025 दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया और न्यायालय दुर्ग में पेश किया गया।

इस कार्रवाई में निरीक्षक भानु प्रताप साहू, सउनि सुन्दर लाल नेताम, आरक्षक सुभाष चंद, रूपेश कोमा और योगेश गायकवाड की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन विश्वास के तहत इलाके में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button