ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
भिलाई

सिर पर पत्थर मार युवक की हत्या

भिलाई। सिर पर पत्थर मार युवक की हत्या कर दी गई। एक आरोपी भागने के दौरान घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरे आरोपियों की तलाश जारी है। मामला थाना पुरानी भिलाई क्षेत्र का है।जानकारी के अनुसार थाना पुरानी भिलाई क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया में बीइसी कंपनी के पीछे ख़ाली मैदान दलदली जगह पर एक युवक अचेत अवस्था में पड़े होने की सूचना 112 में मिली।

मौके पर पुरानी भिलाई थाना टीम पहुँच कर 108 की मदद से आहत युवक को सुपेला अस्पताल रवाना किया गया। जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत बताया। घटना स्थल में आहत के सिर से अत्यधिक खून निकला था। पास में एक पत्थर मिला जिसमें खून पाया गया। उक्त मृतक की पहचान नारधा निवासी नरेंद्र गायकवाड के रूप में हुई है। नरेंद्र अपने दोस्त आयुष और निकेश के साथ जामुल मोबाइल लेने आया था ।

जहा उसे जितेंद्र वर्मा निवासी ढौर मिला उसके साथ 2 अन्य लड़के थे। जितेंद्र वर्मा उसको मोबाइल दिलाने और शराब पिलाने की बात कहकर बीईसी कंपनी के पीछे ख़ाली मैदान पर ले आया।जहाँ सुनसान जगह पर मौका पाकर जितेंद्र वर्मा और उसके साथ आए 2 अन्य लड़कों ने मारपीट शुरू कर दी।   आयुष और निकेश ने बताया हम लोगों को भी मारे हम लोग भागे और आरोपी जितेन्द्र ने मृतक नरेंद्र के सिर पर पत्थर से वार किया । आरोपी जितेंद्र वर्मा भागने के फिराक में दलदली नाले में गिर कर अचेत हो गया। जहा से उसे हॉस्पिटलाइज़ किया गया है। अन्य दो आरोपियों की पता साजी की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button