ब्रेकिंग
पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय
दुर्ग

समस्याओं को लेकर भटकना न पड़े इसलिए सुशासन तिहार – विधायक ललित

रिसाली |  सुविधाओं और समस्याओं को लेकर नागरिकों को भटकना न पड़े इसलिए प्रदेश सरकार सुशासन तिहार शिविर का आयोजन निकाय स्तर पर कर रही है। उक्त बाते दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर वार्ड 18 रिसाली के सुशासन शिविर में कही। उन्होंने शिविर में न केवल कुपोषित बच्चों के लिए किट का वितरण किया, बल्कि नए राशन कार्ड भी हितग्राहियों को सौंपा।

शिविर में नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि आमतौर पर समस्या और मांग के निराकरण के लिए नागरिकों को कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है। नागरिकों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आम जनता को उनके वार्ड में ही रहते समस्याओं का निराकरण हो ऐसी व्यवस्था प्रदेश सरकार ने की है।

निगम आयुक्त मोनिका वर्मा ने पहले शिविर के बारे में विस्तार से जानकारी उपलब्ध कराई। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू, पार्षद गजेन्द्री कोठारी, ममता सिन्हा, चन्द्र प्रकाश सिंह, रेखा देवी, सोनिया देवांगन, चन्द्रभान ठाकुर, विनय नेताम, मण्डल अध्यक्ष राजू जंघेल समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। जिला प्रशासन की ओर से अपर कलेक्टर बिरेन्द्र सिंह व तहसीलदार प्रफूल्ल गुप्ता मौजूद रहे।

इन्हे मिला सुपोषण किट
दुर्ग ग्रामीण विधायक ने चित्रांश यादव, कृतिका साहू, चैतन्य व रिया साहू को सुपोषण किट भेंट किया। वहीं आयुक्त व महिला पार्षदों ने विधायक की उपस्थिति में चमेली, गोरे, आरती साहू, खुशबू निषाद, शिवानी चंद्राकर की गोद भराई की।

शिकायत से ज्यादा मांग
सुशासन तिहार के तहत प्रथम चरण में आए आवेदन का निराकरण कर 9 वार्डो के लिए शिविर लगाया गया था। खास बात यह है कि शिविर में कुल 588 आवेदन आए। इसमें 23 शिकायत वाले आवेदन है। वहीं 565 आवेदन मांग से संबंधित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button