ब्रेकिंग
वीबी-जीरामजी योजना से दिव्यांगजनों को मिला सम्मान और रोजगार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 5 जुलाई को करेंगे थोक बाजार डूमरतराई फेस-2 का नामकरण एवं लोकार्पण 1 हजार दिव्यांगजनों को स्वरोजगार के लिए मिलेगा ऋण, कौशल प्रशिक्षण भी होगा अनिवार्य: लोकेश कवाडि़या ’वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पिंगली वेंकैया जी की पुण्यतिथि पर किया पुण्य स्मरण’ ’वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पिंगली वेंकैया जी की पुण्यतिथि पर किया पुण्य स्मरण’ 16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भिलाई स्टील प्लांट में स्क्रैप लोहा चोरी का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार, ₹52,500 का सामान जब्त नई दिल्ली स्थित आईआईआईडीईएम में आयोजित हुआ एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं संवाद कार्यक्रम वृद्ध महिला की देखभाल करने वाली नौकरानी ने की चोरी, प्रेमी समेत गिरफ्तार; नगदी और मोबाइल बरामद प्रधानमंत्री आवास योजना निर्माण स्थल से विद्युत सामग्री चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़दुर्ग

वृद्ध महिला की देखभाल करने वाली नौकरानी ने की चोरी, प्रेमी समेत गिरफ्तार; नगदी और मोबाइल बरामद

दुर्ग। सुपेला थाना क्षेत्र की स्मृति नगर चौकी पुलिस ने वृद्ध महिला के घर से नगदी चोरी करने वाली केयरटेकर (नौकरानी) और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 23,500 रुपये नकद, दो मोबाइल फोन सहित कुल 43,500 रुपये मूल्य की संपत्ति बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, सूर्या विहार कॉलोनी, जुनवानी निवासी रोहन कुखरानिया ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी वृद्ध माता की देखभाल के लिए ममता चौहान पिछले करीब दो वर्षों से केयरटेकर के रूप में कार्यरत थी। 26 और 27 जून को घर में विवाह समारोह होने के कारण परिवार के सदस्य व्यस्त थे। इसी दौरान ममता ने मौका पाकर अलमारी में रखी नकदी चोरी कर ली और बिना बताए घर छोड़कर फरार हो गई।

शिकायत के आधार पर सुपेला थाना में अपराध क्रमांक 933/2026 के तहत धारा 306 बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने आरोपी ममता चौहान और उसके प्रेमी शीतल वर्मा को रायपुर से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में ममता चौहान ने बताया कि उसके प्रेमी शीतल वर्मा ने पैसों की जरूरत बताकर उसे चोरी करने के लिए उकसाया था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की 23,500 रुपये नकद और दो मोबाइल फोन बरामद किए, जिनकी कुल कीमत 43,500 रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि घरेलू सहायकों और केयरटेकर का पुलिस सत्यापन अवश्य कराएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाना या डायल-112 पर दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button