ब्रेकिंग
बालोद में नशे के कारोबार का भंडाफोड़, 7.98 ग्राम हेरोइन के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार गंजपारा में टक्कर से दहली सड़क, कार का दरवाजा पिचका; बड़ा हादसा टला सी.जी. सुपर फास्ट वेब पोर्टल न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता बने पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति के प्रदेश ... सोने-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट, जानें 10 ग्राम सोने और 1 किलो चांदी का नया रेट सड़क हादसों पर लगाम लगाने दुर्ग ट्रैफिक पुलिस सख्त, 18 नवंबर तक 1.38 लाख चालान भिलाई स्टील प्लांट में कॉपर केबल चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार, 8 हजार का माल बरामद धान खरीदी में बालोद जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर, दूसरे दिन ही राजनांदगांव और महासमुंद को छोड़ा पी... मोबाइल नंबर ब्लॉक करने और 2 हजार रुपये नहीं देने पर हत्या की कोशिश, दो आरोपी गिरफ्तार भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़, जनजातीय समाज का विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथ... उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर जनहित की मांग पर तत्काल कार्रवाई, पाररास में 11 केवी बिजली लाइन ...
छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री आवास योजना निर्माण स्थल से विद्युत सामग्री चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के निर्माणाधीन आवास से विद्युत सामग्री चोरी करने वाले दो आरोपियों को सिटी कोतवाली पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई इलेक्ट्रिक वायर, एमसीबी, प्लेट और होल्डर बरामद कर लिए हैं।

पुलिस के अनुसार, गिरधारी नगर निवासी अभियंता विक्रम गहलोत ने थाना सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी कि सरस्वती नगर स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना के निर्माणाधीन ब्लॉक क्रमांक 4 और 5 से 8 जून को अज्ञात लोगों ने विद्युत सामग्री चोरी कर ली थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 356/2026 के तहत धारा 331(2) एवं 305 बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान सूचना संकलन और तकनीकी पतासाजी के आधार पर पुलिस ने राज ढीमर उर्फ नानू (20) और दुजराज ढीमर (46), दोनों निवासी सरस्वती नगर, दुर्ग को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। इसके बाद पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी गई इलेक्ट्रिक वायर, एमसीबी, प्लेट और होल्डर बरामद कर जब्त कर लिए।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने निर्माणाधीन भवन में लगी विद्युत सामग्री चोरी कर अवैध लाभ कमाने के उद्देश्य से वारदात को अंजाम दिया था। दोनों आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया।

इस कार्रवाई में थाना सिटी कोतवाली पुलिस और एसीसीयू टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या चोरी की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाना अथवा डायल-112 पर दें, ताकि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button