ब्रेकिंग
लखनऊ में पत्रकार सेवा सुरक्षा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण
छत्तीसगढ़

C.G DURG : बीड़ी के विवाद में युवक की हत्या, अपचारी बालक गिरफ्तार

दुर्ग |  दुर्ग पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक अंधे कत्ल का मामला सुलझ गया। इंदिरा बाजार सब्जी मंडी में 9 अक्टूबर को मृत पाए गए नरेश ठाकुर की हत्या का आरोपी बालक गिरफ्तार कर लिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक नरेश ठाकुर उर्फ छोटू प्रतिदिन की तरह इंदिरा मार्केट के पास सो रहा था। मृतक के भाई विकास राजपूत ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। शव की जांच और फोरेंसिक टीम के निरीक्षण, साथ ही क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की गई।

जाँच में सामने आया कि 8 अक्टूबर की रात आरोपी अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी में शामिल होने के बाद पैदल लौट रहा था। रास्ते में नरेश ठाकुर ने उससे बीड़ी मांगने की कोशिश की, जिस पर आरोपी ने बीड़ी देने से इंकार किया। वाद-विवाद के दौरान आरोपी बालक ने गुस्से में आकर पास पड़े पत्थर से नरेश ठाकुर के सिर पर हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई।

आरोपी को विधिवत् पुलिस अभिरक्षा में लेकर बाल संप्रेक्षण गृह न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। मामले में पुलिस टीम — उनि प्रताप सिंह ठाकुर, सउनि मोहन लाल साहू, प्र.आर. शाहिद खान, अजय विश्वकर्मा, आरक्षक केशव कुमार, विकास तिवारी, प्रशांत पाटनकर, कमलकांत अंगूरे और सुरेश जायसवाल — की सराहनीय भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के कारण यह अंधा कत्ल जल्द ही सुलझ गया, जिससे स्थानीय जनता में सुरक्षा और विश्वास की भावना मजबूत हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button