ब्रेकिंग
दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग अनुकंपा नियुक्ति वाले उच्च शिक्षित कर्मचारियों को कौशल परीक्षा से मिले छूट और कंप्यूटर/तकनीकी डिग्रि... -शहर के विभिन्न उद्यानों का 41.37 लाख रुपये से होगा संधारण एवं सौंदर्यीकरण, महापौर अलका बाघमार ने कि...
दुर्ग

बीएसपी के प्रवर्तन विभाग ने एचएससीएल कॉलोनी स्थित भूमि से अतिक्रमण हटाया

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएँ विभाग के प्रवर्तन अनुभाग
द्वारा 19 मार्च को एचएससीएल कॉलोनी, रूआबांधा स्थित बीएसपी भूमि से
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई एस्टेट न्यायालय, मरोदा
सेक्टर, भिलाई एवं  छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन पर की
गई।

अवैध कब्जाधारियों द्वारा उच्च न्यायालय के निर्देशों का अनुपालन
नहीं किए जाने के कारण निष्कासन की यह कार्यवाही प्रारंभ की गई। पूरी
कार्रवाई कार्यपालक दंडाधिकार वसुमित्र दीवान के निर्देशन में तथा
कोतवाली थाना के पुलिस बल की उपस्थिति में संपन्न हुई।

उल्लेखनीय है कि उच्च न्यायालय द्वारा उक्त विवादित भूमि के कुछ हिस्सों
से अवैध कब्जा हटाने के निर्देश दिए गए थे। न्यायालय के आदेशानुसार, भूमि
विभाग द्वारा चिन्हांकित अतिक्रमित क्षेत्रों में अवैध निर्माण हटाने की
प्रक्रिया शुरू की गई। इस दौरान भवन की चारदीवारी से सटी लगभग 3,000 वर्ग
फीट भूमि से अतिक्रमण हटाया गया।

यह कार्रवाई भूमि अनुभाग, प्रवर्तन शाखा, टाउन इंजीनियरिंग तथा जन
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा संयुक्त रूप से
संपन्न की गई। कार्रवाई के दौरान बीएसपी के भूमि अनुभाग के सहायक प्रबंधक
पंकज कुमार सिंह, डाकेश्वर पारगनिहा,त्रिभुवन कौशिक, दामोदर राव, टाउन
इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारी श्रीधर, जन स्वास्थ्य विभाग के सहायक
प्रबंधक मुकुंददास माणिकपुरी, प्रवर्तन शाखा के अधिकारी व कर्मचारी,
सुपरवाइजरी स्टाफ  एवं सुरक्षा कर्मी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button