ब्रेकिंग
सच दबाने की साजिश के खिलाफ पत्रकारों का आक्रोश: एबीपीएसएस ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ एसपी को सौंपा ज्ञापन 1200 विद्यार्थियों ने लिया स्वच्छता का संकल्प, डीएवी स्कूल में चला ‘स्वच्छ पाठशाला’ अभियान राहुल गांधी को चुनाव आयोग और देश से भी माफी मांगनी चाहिए : विजय बघेल सेवा सेतु शिविर में चौथे दिन भी आवेदन लेकर पहुंचे नागरिक, बना भरोसे का केंद्र कैलाश नगर के नवनिर्मित मकान से बिजली वायर और एसी कनेक्शन चोरी, चोरी का माल खरीदने वाला कबाड़ी गिरफ्त... गणेश पंडाल में पार्किंग वसूली के मामले में कार्रवाई पर उठे सवाल, लोजपा नेता मुकेश वर्मा ने निगम अधिक... 4.5 वर्षीय बालिका से लैंगिक अपराध के मामले में आरोपी को आजीवन कारावास, POCSO कोर्ट ने सुनाई कई सजाएं आंगनबाड़ी में सजी पोषण की रंगोली, महिलाओं-बच्चों की हुई स्वास्थ्य जांच; ‘आंगन मिलन सेवा’ से जागरूकता... नाबालिग चोरों के गैंग का पर्दाफाश, 9 विधि से संघर्षरत बालकों समेत 11 पर कार्रवाई सिकोला भाटा के आंगनबाड़ी में गर्भवती माताओं की गोदभराई, शिशुओं का अन्नप्राशन
भिलाई

भिलाई में लव मैरिज के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, महिला थाने में हिंसक बवाल

भिलाई| भिलाई सेक्टर 6 स्थित महिला थाने के अंदर सोमवार रात लव मैरिज को लेकर लड़का और लड़की पक्ष में मारपीट हुई है। बताया जा रहा है कि BSP के अधिकारी की बेटी ने ड्राइवर से लव मैरिज कर ली, जिससे BSP कर्मी का परिवार नाराज है। इसी को लेकर विवाद हुआ है।

दरअसल, बीएसपी के अधिकारी स्वतंत्र ताम्रकार की बेटी शैवी ताम्रकार ने 6 नवंबर को रायपुर निवासी आशुतोष देशपाण्डेय से लव मैरिज की है। जिस स्कूल में शैवी पढ़ाती थी, उसी स्कूल में आशुतोष ड्राइवर है, लेकिन शैवी के परिवार को रिश्ता मंजूर नहीं था।

इससे शैवी ताम्रकार और आशुतोष ने भागकर शादी कर ली। जब शैवी स्कूल से आशुतोष के साथ भागी तो उसके माता पिता ने नेवई थाने में बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस लड़की की तलाश कर ही रही थी कि इसी दौरान लड़की और लड़का नेवई थाने पहुंचे।

आर्य समाज मंदिर में प्रेम विवाह कर लिया

उन्होंने थाना प्रभारी आनंद शुक्ला को बताया कि वो भागे नहीं बल्कि उन्होंने रायपुर में आर्य समाज मंदिर में प्रेम विवाह कर लिया है। लड़की और लड़का बालिग होने से थाना प्रभारी ने उनका बयान लिया और छोड़ दिया।

लड़की के पिता ने मामले की शिकायत थाने में की थी, इसलिए दोनों लड़का लड़की को महिला थाने बयान के लिए बुलाया गया था। लड़की अपने पति और ससुर के साथ रायपुर की दो महिला अधिवक्ता के साथ बयान दर्ज कराने सोमवार शाम पहुंची थी। इसी दौरान वहां लड़की के माता पिता, मामा और अन्य लोग आ गए। महिला थाने में ही दोनों पक्षों के बीच बहस होने लगी।

बहू और ससुर को भी पीटा

लड़की शैवी का आरोप है कि वह अपने ससुर और पति के साथ बयान दर्ज करा ही रही थी। इसी दौरान उसके मामा पापा और मां आए। गला पकड़कर उसे मारने लगे। उन लोगों ने उसके ससुर को भी पीटा, जिससे उनका सिर फट गया और खून बहने लगा।

महिला अधिवक्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस की शह पर लड़की के परिजनों ने उनके साथ बहस की। उनका कॉलर पकड़ लिया। इसके बाद देर रात भिलाई नगर थाने में लिखित शिकायत दी। टीआई प्रशांत मिश्रा का कहना है कि शिकायत लेकर मामले की जांच की जाएगी।

क्राइम डीएसपी के ऊपर लड़की और अधिवक्ताओं ने लगाया आरोप

शैवी और उनकी अधिवक्ता मोनिता साहू और स्मिता पांडे ने आरोप लगाया कि इस मामले में दुर्ग क्राइम डीएसपी नायक लड़की के पिता का साथ दे रहे हैं। उनके कहने पर ही महिला थाना प्रभारी और भिलाई नगर थाना प्रभारी की मौजूदगी में थाने के अंदर लड़की की पिटाई की गई। अब पिटाई के बाद उनकी शिकायत दर्ज नहीं की जा रही है।

पिता ने कहा- मेरी बेटी को किया गया गुमराह

शैवी के पिता स्वंतंत्र ताम्रकार का कहना है कि उनकी बेटी एक अच्छे घर से पढ़ी लिखी और होशियार है। ऐसे में वह एक ड्राइवर लड़के से क्यों शादी करेगी। उनका कहना है कि उनकी बेटी को लड़का स्कूल की प्रिंसिपल और उसके घरवालों ने गुमराह किया है।

उसकी बेटी को गुमराह करके शादी के लिए राजी किया गया है। अब उस पर इतना दबाव बना रहे हैं। गुमराह कर रहे है कि वो अपने ही माता पिता के खिलाफ मारपीट करने जैसा गलत बयान दे रही है। उनका कहना है कि उन्होंने एएसपी सिटी दुर्ग को आवेदन देकर जांच की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button