ब्रेकिंग
पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम...
भिलाई

दिव्यांग की हत्या कर लाश तालाब में फेंकी, परिजनों ने सुपेला थाने का किया घेराव, पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मामला

भिलाई। कोसा नगर के रहने वाले एक विकलांग शख्स की हत्या कर उसके शव को तालाब में फेंक दिये। पुलिस पहले इसको हादसा मान रही थी लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या किये जाने की पुष्टि के बाद सुपेला पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ धारा 103 के तहत अपराध दर्ज कर
ने हत्या का मामला दर्ज कर हत्यारों को पकडने जी जान से जुट गई।

बता दें जिस शख्स की हत्या का मामला सामने आया है वह कोसानगर का रहने
वाला दिव्यांग लाल दास चतुर्वेदी का है। 35 वर्षीय लाल दास की पत्नी भी
दिव्यांग है और इसके तीन बच्चे हैं।

परिजनों से जो जानकारी मिली उसके अनुसार लाल दास 16 जनवरी की शाम 6 बजे से घर से निकला था। वह ई-रिक्शा चलात है और इसी महीने की 2 तारीख को नई ई-रिक्शा किश्तों में खरीदी थी। 16 जनवरी की देर रात उसकी पत्नी ने कॉल किया तो फोन स्विच ऑफ आया।

रातभर लाल दास नहीं लौटा। इसके बाद उसकी पत्नी ने 17 जनवरी को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इस बीच 18 जनवरी को जेवरा सिरसा चौकी के अंतर्गत एक तालाब में अज्ञात का शव मिला। शव को मरच्यूरी में भेजकर उसकी शिनाख्त कराई गई।

मृतक की पहचान गुमशुदा लालदास चतुर्वेदी के रूप में हुई। जेवरा पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया। जिस दिन दिव्यांग लाल दास का शव जेवरा सिरसा क्षेत्र के तालाब के पास पाया उसी रात को मृतक के परिजनों व मोहल्ले के लोगों ने सुपेला थाने का घेराव किया था।

परिजनों ने उसी दिन हत्या की आशंका जताई थी लेकिन पुलिस ने उसे तालाब में डूबने से मौत होना बताया। परिजनों के हंगामे के बीच उन्हें समझाइश देकर भेज दिया गया। हालांकि अब पीएम रिपोर्ट सामने आने के बाद पुलिस को हत्या का मामला दर्ज करना पड़ा है।

सवाल यह है कि आखिर दिव्यांग शख्स की हत्या क्यों और किन कारणों से की गई। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में है और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही इस अंधेकत्ल का खुलासा हो पाएगा।

पीएम रिपोर्ट में हुई हत्या की पुष्टि पीएम होने के बाद शार्ट रिपोर्ट में पता चला कि मृतक लालदास की मौत गला दबाने व भारी वस्तू से छाती में वार करने के कारण हुई है। शव पर चोट के निशान भी पाए गए। जिस दिव्यांग की मौत को पुलिस हादसा मानकर चल रही थी|

पीएम रिपोर्ट में उसकी हत्या की पुष्टि हो गई। इसके बाद सुपेला पुलिस ने
19 जनवरी को इस मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर
विवेचना शुरू की है। सुपेला पुलिस का कहना है कि इस मामले में जांच की जा
रही है और जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button