ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
छत्तीसगढ़

सिर व गर्दन पर चापड़ से वार… मुख्य आरोपी गिरफ्तार

भिलाई, सुपेला | पुरानी रंजिश के चलते हुई जानलेवा वारदात के मुख्य आरोपी दिनेश सिंह को सुपेला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला थाना सुपेला क्षेत्र का है, जहां दिनांक 30 अप्रैल 2025 को प्रार्थी बजरंगी लाल सिंह की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 495/2025 धारा 109(1), 61(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।

घटना के अनुसार, आरोपी दिनेश सिंह और उसके साथियों ने पुरानी दुश्मनी के चलते बकरा काटने वाले चापड़ से राहुल उर्फ रहुलिया पर जानलेवा हमला किया था। हमला इतना गंभीर था कि राहुल के सिर और गर्दन पर गहरे घाव आए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

पुलिस ने इस मामले में पहले ही तीन आरोपियों – रोहित तिवारी, सुरत उर्फ बिल्ली साहनी और सुरज गुप्ता – को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि मुख्य आरोपी दिनेश सिंह फरार था। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने आरोपी को 21 जुलाई 2025 को गिरफ्तार कर लिया और माननीय न्यायालय में पेश किया।

इस कार्रवाई में निरीक्षक विजय कुमार यादव, उप निरीक्षक दीपक चौहान, आरक्षक रविन्द्र बांधव एवं कमलनारायण साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

  • गिरफ्तार आरोपी का विवरण:
    नाम: दिनेश सिंह
    उम्र: 38 वर्ष
    निवासी: संजय नगर, सुपेला

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button