ब्रेकिंग
पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय
रायपुर

राजधानी में गैंगवार की वारदात, डबल मर्डर से मचा हड़कंप

रायपुर | रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र में स्थित आमासिवनी शराब दुकान के पास दो गुटों में विवाद हो गया। इस दौरान आरोपी हरीश ने अपने साथियों के साथ चाकू से हमला कर रोहित नामक युवक की हत्या कर दी। इतने में मामला शांत होने के बजाय रोहित के साथियों में बदला का भावना जग गया।

रोहित के गुस्साए दोस्तों ने पहले आरोपी हरीश का अपहरण किया। उसे घर से तीन किमी दूर  लेकर गए। इसके बाद रोहित के गुस्साए दोस्तों ने हरीश की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार घटना से दो अन्य युवक भी घायल हैं।

राजधानी में डबल मर्डर की घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। संदेहियों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। साथ ही आरोपियों की खोजबीन जारी है।

दरअसल, आमासिवनी स्थित शराब भट्टी है। शराब भट्टी में खाने-पीने के दौरान रोहित और हरीश के गुटों के बीच विवाद हुआ। इस दौरान हरीश और उसके साथियों ने चाकू से गोदकर रोहित नामक युवक की हत्या कर दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button