ब्रेकिंग
केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान, ’हरियर छत्तीसगढ़ हमारी पहचान, पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी- वन मंत्री केदार कश्यप’ नीट यूजी 2026 परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिये दिशा-निर्देश
छत्तीसगढ़दुर्ग

NHM कर्मचारियों की हड़ताल हुई उग्र, अल्टीमेटम के विरोध में स्वास्थ्य भवन का घेराव

दुर्ग । छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के कर्मचारियों की 10 सूत्रीय मांगों को लेकर बीते 15 दिनों से जारी हड़ताल अब और उग्र हो गई है। मिशन प्रबंधन ने सोमवार को सभी हड़ताली कर्मचारियों को 24 घंटे के भीतर ड्यूटी पर लौटने का अंतिम अल्टीमेटम दिया था और चेतावनी दी थी कि अनुपालन न होने पर सेवा समाप्त कर दी जाएगी।

इसी चेतावनी के विरोध में मंगलवार को हड़ताली कर्मचारियों ने संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं (स्वास्थ्य भवन) का घेराव किया। कर्मचारियों ने आदेश की प्रतियां फाड़कर जलाईं और कार्यालय के बाहर मानव श्रृंखला बनाकर जमकर नारेबाजी की।

10 सूत्रीय मांगों पर अड़े कर्मचारी

NHM कर्मचारी लंबे समय से नियमितीकरण, पब्लिक हेल्थ कैडर की स्थापना, ग्रेड पे निर्धारण, 27% लंबित वेतन वृद्धि, CR सिस्टम में पारदर्शिता, रेगुलर भर्ती में सीटों का आरक्षण, अनुकंपा नियुक्ति, मेडिकल व अन्य अवकाश की सुविधा, ट्रांसफर पॉलिसी और 10 लाख तक कैश-लेस मेडिकल इंश्योरेंस जैसी मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं।

स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

हड़ताल का सीधा असर मरीजों पर पड़ रहा है। जिला चिकित्सालय दुर्ग में टीबी मरीज दवा के लिए भटक रहे हैं। ईसीजी और खून की जांच बीएससी नर्सिंग छात्राओं के भरोसे चल रही है। टीबी ओपीडी, सोनोग्राफी, बाल रोग निदान केंद्र, एसएनसीयू और कुपोषित पोषण आहार केंद्र बंद पड़े हैं।

प्रबंधन का सख्त रुख

आयुक्त सह मिशन संचालक, NHM छत्तीसगढ़ ने स्पष्ट किया है कि यदि हड़ताली कर्मचारी तत्काल कार्यस्थल पर नहीं लौटते हैं तो उनकी सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में आदेश पहले ही जारी किया जा चुका है।

हड़ताल और अल्टीमेटम के बीच टकराव बढ़ने से राज्य की स्वास्थ्य सेवाएं गंभीर संकट में हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button