ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारियों का सांकेतिक धरना, वेतन विसंगति दूर करने सहित कई मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
Uncategorized

बलरामपुर में भीषण हादसा: सात लोगों की मौत, लरिमा गांव में शोक की लहर

बलरामपुर। बलरामपुर जिले के कुसमी थाना क्षेत्र के लरिमा गांव में शनिवार रात सड़क हादसे में दंपती व उनकी बेटी समेत आठ लोगों की मौत से गमगीन माहौल है। रविवार को गांव के सात लोगों की शवयात्रा निकली, जिसे देखकर वहां मौजूद सभी लोगों की आंखें नम हो गईं।

कुछ घंटे पहले ही इन लोगों ने अंतिम विदाई ली थी। एक साथ सात शवों को देखकर पूरा गांव रो पड़ा। अंतिम संस्कार में सांसद चिंतामणि महाराज, सामरी विधायक उदेश्वरी पैकरा के अलावा पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। सांसद व विधायक ने मृतकों को श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिया।

बता दें कि, लारिमा के कुसुमी गांव निवासी संजय मुंडा अपनी पत्नी चंद्रावती और पांच साल की बेटी कृति के साथ सूरजपुर में किराए के मकान में रहते थे।

वे अपने परिवार के साथ दिवाली मनाने के लिए गांव आए थे। इस दौरान उन्होंने गांव में आयोजित गोवर्धन पूजा में हिस्सा लिया। बीते शनिवार की शाम को उन्होंने अपनी पत्नी और बेटी के साथ सूरजपुर वापस जाने के लिए एक स्कॉर्पियो गाड़ी किराए पर ली।

उनके साथ गांव के ही उदयनाथ, मंगल मुंडा, भूपेंद्र मुंडा और अवनीत उर्फ बालेश्वर भी थे। गांव वालों का इरादा उसी रात वापस लौटने का था। दुर्भाग्य से स्कॉर्पियो सड़क से उतर गई और राजपुर से ठीक पहले लडुवा में स्थित एक तालाब में जा गिरी। इस दुर्घटना में गाड़ी में सवार सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button