ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
रायपुर

भाजयुमो नेता से लूटपाट: पूर्व CM ने BJP पर कसा तंज

रायपुर। रायपुर में भारतीय जनता पार्टी की युवा मोर्चा के एक नेता से हुई लूट को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तीखी टिप्पणी की है।

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बघेल ने कहा, लीजिए.. अब भाजपा के एक और पदाधिकारी “सुशासन” के शिकार हो गए हैं।

बता दें कि, रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय नगर थाना क्षेत्र में चाकूबाजी और लूट की घटना हुई है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के एक नेता को चाकू दिखाकर लूट लिया गया।

विरोध करने पर बदमाशों ने उनके दो साथियों पर चाकू से हमला कर दिया। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भाजपा युवा नेता आकाश तिवारी जांजगीर-चांपा के ग्रामीण उपाध्यक्ष हैं। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने इस घटना के बाद छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है। बघेल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा, लीजिए.. अब भाजपा के एक और पदाधिकारी “सुशासन” के शिकार हो गए हैं।

राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र में भारतीय जनता युवा मोर्चा के एक नेता के साथ लूट की खबर सामने आई है।

चाकू की नोंक पर हुई इस लूट के दौरान विरोध करने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता के दो साथियों पर चाकू से हमला कर दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button