ब्रेकिंग
दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
दुर्ग

जनदर्शन में 40 आवेदन प्राप्त, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

दुर्ग | कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में आज एडीएम  अरविंद एक्का, अपर कलेक्टर  विरेन्द्र सिंह एवं संयुक्त कलेक्टर  लता उर्वशा ने जनदर्शन में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने जनदर्शन में पहुंचे सभी लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समुचित समाधान एवं निराकरण करने संबंधित विभागों को शीघ्र कार्यवाही कर आवश्यक पहल करने को कहा। जनदर्शन में आज 40 आवेदन प्राप्त हुए।

जुनवानी निवासी ने अपने स्वर्गीय पति की सेवानिवृत्त पश्चात अंतिम भुगतान एवं पेंशन की राशि प्रदान करने आवेदन दी। उन्होंने बताया कि उनके पति नगर पालिक निगम भिलाई में फिल्ड वर्कर के पद पर जोन-01 नेहरू नगर में कार्यरत थे। सेवानिवृत्त के पश्चात निगम द्वारा किसी भी प्रकार का अंतिम भुगतान व पेंशन प्रदान नही किया गया है। इस संबंध में निगम में आवेदन भी दिया गया है। पति की मृत्यु के पश्चात आश्रितों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। इस पर एडीएम ने नगर निगम भिलाई आयुक्त को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।

तमेर पारा दुर्ग निवासी ने मोर मकान मोर आवास योजना के अंतर्गत मकान का स्वामित्व दिलाने आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि वह परित्यक्ता है। वह वर्तमान में अपने मां एवं भाई के साथ निज आवास में निवास कर रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना में नाम पात्र सूची में दर्ज है। उक्त मकान हेतु निर्धारित राशि में जमा की जा चुकी है, किंतु आज दिनांक तक मकान हस्तांतरित नही किया गया है। इस पर एडीएम ने नगर निगम दुर्ग आयुक्त को तत्काल कार्यवाही करते हुए मकान हस्तांतरित करने के निर्देश दिए।

ग्राम नगपुरा निवासी ने जल जीवन मिशन के तहत पाईप लाईन बिछाने आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि ग्राम नगपुरा में बाजार चौक से रावणभाठा चौक तक पानी की पाईप लाईन बिछाई नही गई है, जिसके कारण ग्रामवासियों को पानी के लिए समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस पर एडीएम ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।

ग्राम मेडेसरा अहिवारा निवासियों ने कृषि भूमि में जाने हेतु रास्ता प्रदान करने आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि अपने स्वामित्व की कृषि भूमि पर कार्य कर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं, किंतु वर्तमान में कृषि भूमि से लगी कच्ची सड़क है जिसकों अन्य भूमि स्वामी द्वारा अतिक्रमण कर घेर लिया गया है, जिसकी वजह से कृषकों को आने जाने में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही उन्हें कृषि कार्य भी करने नहीं दिया जा रहा है। इस पर अपर कलेक्टर ने तहसीलदार अहिवारा को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button