ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
देश

केदारनाथ यात्रा में बड़ा हादसा: दुर्ग के यात्री वाहन पर गिरा बोल्डर, दो की मौत, चार घायल

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं के लिए शुक्रवार की शाम एक भयावह हादसा लेकर आई। गौरीकुंड हाईवे पर काकड़ागाड़ के पास एक यात्री वाहन पर अचानक पहाड़ी से बोल्डर गिर गया, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और तुरंत राहत व बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है।

हादसे में मारे गए लोगों की पहचान:

राजेश रावत (38 वर्ष), चालक, निवासी नाग पनियाला, लंबगांव, नई टिहरी – मौके पर ही मौत

शैलेश कुमार यादव (24 वर्ष), निवासी दुर्ग, छत्तीसगढ़ – इलाज के दौरान मौत

घायल यात्रियों में शामिल हैं:

लक्ष्मण सिंह (24 वर्ष)

ओंकार सिंह राजपूत (24 वर्ष)

दीपेश यादव (19 वर्ष)

चित्रांश साहू
सभी घायल यात्री जिला दुर्ग, छत्तीसगढ़ के निवासी हैं।

डीडीएमओ नंदन सिंह रजवार ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि वाहन में कुल छह लोग सवार थे। चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शैलेश यादव ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अन्य चार यात्रियों का उपचार चल रहा है।

इस दुर्घटना ने एक बार फिर पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा के दौरान सावधानी और मौसम की गंभीरता को लेकर अलर्ट रहने की आवश्यकता को उजागर किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button