ब्रेकिंग
दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
रायपुर

मेकाहारा की नर्स समेत रायपुर में तीन नए कोरोना मरीज, छत्तीसगढ़ में कुल संक्रमितों की संख्या 5

रायपुर। राजधानी रायपुर में कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर बढ़ते दिख रहे हैं। शुक्रवार को तीन नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि के बाद रायपुर में एक्टिव मरीजों की संख्या 4 हो गई है, जबकि पूरे छत्तीसगढ़ में कुल संक्रमितों की संख्या 5 पहुंच गई है।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, नए संक्रमितों में एक 74 वर्षीय पुरुष और एक 42 वर्षीय महिला शामिल हैं। पुरुषमरीज टाटीबंद इलाके का रहने वाला है, जबकि महिला की पहचान प्रेम नगर, मोवा निवासी के रूप में हुई है। इनमें से एक मरीज की पुष्टि एम्स ओपीडी में हुई, जबकि दूसरी महिला मरीज मेकाहारा अस्पताल में नर्स के रूप में कार्यरत है।

मेकाहारा में कार्यरत नर्स के संक्रमित पाए जाने से अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। एहतियातन संपर्क में आए कर्मचारियों की पहचान और जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button