ब्रेकिंग
शराब के लिए पैसे मांगकर कार सवार का रास्ता रोका, गाली-गलौज करने वाले 4 आरोपियों पर मामला दर्ज रसोई गैस पर बढ़ा बोझ: LPG सिलेंडर के दाम में ₹29 की बढ़ोतरी, उपभोक्ता परेशान दुर्ग में जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, 15 जुआरी गिरफ्तार; ₹4.34 लाख की संपत्ति जब्त रायपुर में विकास भी, विरोध भी: मिनी बस सेवा शुरू, कांग्रेस करेगी प्रदर्शन शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन सोशल मीडिया वायरल मारपीट मामले में सुपेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई,1 आरोपी सहित 5 अपचारी बालक गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री पर रानीतराई पुलिस की कार्रवाई, 35 पौवा शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार राहगीरों को धारदार हथियार दिखाकर डरा रहा था युवक, वैशाली नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, आरोपी को कुम्हारी पुलिस... देशभर में मानसून की रफ्तार तेज, यूपी-एमपी भीगे; दिल्ली-NCR में मौसम विभाग की चेतावनी
दुर्ग

अवैध अप्रवासियों की पहचान / पतासाजी हेतु दुर्ग पुलिस की नई पहल-पुलिस वाहनों पर टोल फ्री नंबर किया गया चस्पा

दुर्ग | छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार राज्य में अवैध रूप से घुसपैठ कर रहने वाले अप्रवासी नागरिकों की तलाश, पतासाजी के लिए व्यापक अभियान छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा चलाया जा रहा है।

उक्त अभियान में अवैध अप्रवासियों के संबंध में सूचना प्रदान करने पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा टोल फी नंबर जारी किया गया है।

आम नागरिकों द्वारा अवैध रूप से नागरिक की पहचान करने एवं उनके संबंध में सूचना प्रदान करने दुर्ग पुलिस द्वारा एक नई पहल की शुरूवात किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल के निर्देशानुसार दुर्ग पुलिस ने अपने सभी पेट्रोलिंग वाहन पर अवैध अप्रवासी हेल्प लाईन नंबर 18002331905 का स्टिकर चस्पा किया जाकर आम लोगों तक पहुंच सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि अवैध रूप से रह रहे अप्रवासी नागरिकों के संबंध में पुलिस को अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त हो सके।

ज्ञात हो कि अवैध अप्रवासियों की संदिग्ध एवं देश विरोधी गतिविधियों को देखते हुए उनकी पहचान कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने एवं उन्हें निर्वासित करने हेतु पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा प्रत्येक जिले में STF का गठन किया गया है एवं व्यापक अभियान चलाया जा रहा है।

टोल फ्री नंबर का मुख्य उद्देश्य नागरिकों के बीच लुक छिपकर निवास कर रहे अवैध रोहिंग्या एवं बांग्लादेशी नागरिकों के संबंध में जानकारी प्राप्त करना है, जिससे अवैध अप्रवासियों को चिन्हित कर उनके निर्वासन की कार्यवाही की जा सके।

आम नागरिकों से अपील है कि आपके आसपास अवैध रूप से रह रहे संदिग्ध अप्रवासी नागरिकों के संबंध में सूचना त्वरित रूप से टोल फ्री नंबर 18002331905 पर प्रदाय करें जिससे सूचना की तस्दीकी एवं वैधानिक कार्यवाही STF एवं पुलिस द्वारा किया जा सके।

टोल फ्री नंबर के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु विभिन्न सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र के औद्योगिक प्रतिष्ठानों एवं शैक्षणिक संस्थानों में भी पोस्टर, स्टिकर एवं बैनर लगाए गए हैं।

उपरोक्त कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) सुखनंदन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक भिलाईनगर एवं STF प्रभारी सत्य प्रकाश तिवारी, रक्षित निरीक्षक नीलकंठ वर्मा एवं जिले के पेट्रोलिंग कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button